Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2025 और 2026 होगा बॉलीवुड के लिए सबसे लकी? इन 7 फिल्मों पर हो सकती है झमाझम नोटों की बारिश

    Updated: Thu, 02 Jan 2025 10:47 AM (IST)

    2025-2026 Movie Release साल 2024 में कई बड़ी और कई छोटी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। स्त्री 2 और मुंज्या जैसी फिल्मों ने जहां बॉक्स ऑफिस पर सफलता ...और पढ़ें

    2025- 2026 बॉक्स ऑफिस को करेगा मालामाल/ फोटो- Imdb
    2025- 2026 बॉक्स ऑफिस को करेगा मालामाल/ फोटो- Imdb

    HighLights

    1. 2025-2026 में ये फिल्में लेकर आएंगी बहार
    2. दो साल में बॉक्स ऑफिस पर होगी नोटों की बारिश
    3. इन सात फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बाद से ही बॉक्स ऑफिस की हालत थोड़ी खस्ता रही है। साल 2022 में जब थिएटर खुले तो फिल्मों ने थोड़ा जोर पकड़ा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वह कमाल नहीं दिखा सकीं, जिसकी उम्मीद थी। साल 2023 में भी जवान-पठान और एनिमल ये तीन बॉलीवुड फिल्में ही ऐसी आईं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा का हौसला बढ़ाया।

    साल 2024 में 40 से ज्यादा छोटी और बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बीता साल पूरा का पूरा हॉरर कॉमेडी फिल्मों के नाम रहा। लापता लेडीज और 12th फेल जैसी मूवीज को सराहना तो मिली, लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस का खाता नहीं भर पाईं। शुरुआत में जहां शैतान ने 100 करोड़ कमाकर एक उम्मीद की किरण जगाई, वहीं उसके बाद मुंज्या जैसी फिल्मों ने वह कमाल कर दिखाया, जो उम्मीद के एकदम परे था। हालांकि, साल 2023 और 2024 मिलकर भी थिएटर ओनर्स और बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के हुए नुकसान की वह भरपाई नहीं कर पाया, जो 2020 और 2021 में हुआ है। 

    बीते पांच साल बॉक्स ऑफिस के लिए भले ही मिले जुले रहे हों, लेकिन अब 2025 और 26 हिंदी सिनेमा के लिए काफी लकी साबित होने वाला है। इन दो सालों में वह फिल्में रिलीज होंगी, जिनकी चर्चा न जाने कब से हो रही है। उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर ये 7 फिल्में 2000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस दे कर जाएंगी। चलिए उन सात फिल्मों की लिस्ट देख लेते हैं। 

    गेम चेंजर (Game Changer) 

    इस लिस्ट में सबसे पहला नाम राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गेम चेंजर' का है, जिसके साथ 2025 की थिएटर में एक धमाकेदार शुरुआत होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन साउथ डायरेक्टर शंकर ने किया है। मूवी 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Most Anticipated Movies of 2025: इस साल ये हॉलीवुड फिल्में मचाएंगी धमाल, आज ही मार्क कर लें कलेंडर

    RRR के बाद राम चरण पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं, ऐसे में उनकी ये फिल्म हिंदी में भी रिलीज की जाएगी। Pushpa 2 के बाद अब इस फिल्म से भी फैंस को हिंदी भाषा में कमाई की काफी उम्मीदें हैं। 

    Photo Credit- IMDB

    सिकंदर (Sikandar) 

    इस लिस्ट में दूसरा नाम सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का है, जो 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस मूवी का टीजर अभिनेता के जन्मदिन के एक दिन बाद रिलीज किया गया, जिसे Youtube पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। भाईजान की इस फिल्म से फैंस को ये पूरी उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लेगी। 

    Photo Credit- IMDB

    द राजा साब (The Raja Saab)

    प्रभास की फिल्मों का इंतजार हर साल फैंस को बड़ी ही बेसब्री के साथ रहता है। सालार-पार्ट 1 और कल्कि के बाद अब अभिनेता इस साल अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द राजा साब' के साथ अप्रैल के महीने में आ रहे हैं। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। ये प्रभास के करियर की सबसे अलग फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से भी फैंस की काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। मारुती के निर्देशन में बनी इस फिल्म की फिलहाल तय तारीख 10 अप्रैल है। 

    Photo Credit- IMDB

    बॉर्डर-2  (Border 2) 

    सनी देओल को एक लंबे समय बाद 'गदर-2' में पावरफुल किरदार में देखकर फैंस गदगद हो उठे थे। ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर गदर 2 के बाद अब सनी 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर-2' लेकर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ वरुण धवन भी नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले ही शुरू हुई है, फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म से दर्शकों के काफी इमोशन जुड़े हुए हैं, ऐसे में पूरी उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर इतिहास लिखेगी। 

    Photo Credit- IMDB

    लव एंड वॉर ( Love And War) 

    संजय लीला भंसाली की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन बारे में तो हम जानते ही हैं। पद्मावत हो या रामलीला या फिर बाजीराव-मस्तानी, निर्देशक पर्दे पर इतिहास लिखते हैं और उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर। अब वह बिल्कुल फ्रेश जोड़ी लेकर आ रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' में विकी कौशल-आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म 20 मार्च 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी, इसकी पूरी उम्मीद है। 

    Photo Credit- IMDB

    रामायण पार्ट-1 (Ramayana Part 1) 

    2025 और 26 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रणबीर कपूर की रामायण भी है, जिसका पहला पार्ट साल 2026 में रिलीज होगा। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पहली बार साई पल्लवी और रणबीर की जोड़ी दिखाई देगी। अभिनेता ने श्रीराम के किरदार में खुद को ढालने के लिए कितनी मेहनत की है, ये हम कई वायरल तस्वीरों में देख चुके हैं। रणबीर कपूर क्या भगवान राम के किरदार में खुद को ढाल पाएंगे या नहीं, यही उत्सुकता दर्शकों को थिएटर तक खींचकर लाएगी।

    Photo Credit- Instagram 
    अल्फा (ALPHA)

    यशराज के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'वॉर 2' का इंतजार तो दर्शकों को है ही, क्योंकि इस मूवी से तेलुगु स्टार जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।

    Photo Credit- Instagram

    हालांकि, अब इस बीच ही लोगों में पहली फीमेल स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' को लेकर काफी उत्सुकता है, जो साल 2025 के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मूवी में आलिया और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2024: ये साल लेकर आया बॉक्स ऑफिस पर बहार, इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के खाते में आए इतने करोड़