Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    16 साल तक तरसते रहे थे Salman Khan, 'हम आपके हैं कौन' का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए किया था लंबा इंतजार

    Updated: Thu, 01 Aug 2024 02:04 PM (GMT+05:30)

    हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Koun) सलमान खान के करियर की दूसरी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी थी। उस दौर में बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कलेक्शन करने के ...और पढ़ें

    सलमान खान की फिल्म हम आपके हैं कौन (Photo Credit-Jagran)
    सलमान खान की फिल्म हम आपके हैं कौन (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म हम आपके हैं कौन
    2. साल 1994 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी फैमिली ड्रामा मूवी
    3. सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने निभाई अहम भूमिका

    एंटरेटमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मैंने प्यार किया फिल्म से सलमान खान (Salman Khan) का प्रेम बनने का सिलसिला शुरू हुआ, जो डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के साथ उनकी दूसरी फिल्म हम आपके हैं कौन में भी जारी रहा। साल 1994 में आई इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर उस दौर में इतिहास रचा था। सालों तक सिनेमाघरों में हम आपके हैं कौन के शो दिखाए गए और फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई है। 

    इस फिल्म से सलमान खान का करियर नई ऊंचाई तक पहुंच गया। लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि हम आपके कौन है (Hum Aapke Hain Kuan) की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभिनेता 16 साल तक तरसते रहे थे। 

    बॉक्स ऑफिस पर हम आपके हैं कौन ने मचाई थी तबाही

    हम आपके हैं कौन एक फैमिली ड्रामा फिल्म थी। सलमान खान, माधुरी दीक्षित, मोहनीष बहल, अलोक नाथ, रीमा लागू और रेणुका साहने जैसे कई फिल्मी सितारों से ये फिल्म सजी हुई थी। हिंदी सिनेमा के लिए इस फिल्म की अपार सफलता काफी कारगार साबित हुई।

    ये भी पढ़ें- 5 साल तक करियर की शुरुआत में Salman Khan की फिल्मों ने मारी दहाड़, हिला डाला था बॉक्स ऑफिस

    मूवी की कहानी और संगीत ने फैंस को अपना दीवाना बना दिया। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार हम आपके हैं कौन ने बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम नेट 72.74 करोड़ का कलेक्शन किया था, जोकि 90 के दशक में किसी भी मूवी के लिए हैरान करने वाला आंकड़ा था।

    खबरें और भी

    सलमान खान ने किया 16 साल का इंतजार 

    हम आपके हैं कौन की सक्सेस के बाद सलमान खान बॉलीवुड सुपरस्टार बन गए और उन्होंने अपने शानदार करियर को तेज रफ्तार से आगे बढ़ाया। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया कि भाईजान की फिल्मी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरने लगीं। हम आपके हैं कौन के बाद उनकी कोई फिल्म कमाई के मामले में 70 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई थी। 

    ये सिलसिला 1994 से लेकर 2010 तक चलता रहा। यहां तक कि निर्देशक प्रभू देवा की वॉन्टेड फिल्म के जरिए भी सलमान 16 साल इंतजार नहीं खत्म कर पाए। 

    इस फिल्म से तोड़ा रिकॉर्ड 

    सलमान खान ने हम आपके हैं कौन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड साल 2010 में फिल्म दबंग के जरिए तोड़ा था। दबंग उनके करियर की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। इसके साथ ही हम आपके हैं कौन का 16 साल पुराना रिकॉर्ड भी धराशायी हो गया।

    दबंग ने उस वक्त 138 करोड़ का कलेक्शन किया था। मालूम हो कि दबंग के बाद से सलमान खान ने 17 फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ या उससे ज्यादा का कारोबार किया था। 

    सलमान की आने वाली फिल्म

    बीते साल दीवाली पर रिलीज हुई स्पाई थ्रिलर टाइगर 3 के बाद से सलमान खान सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। हालांकि, अगले साल ईद के लिए उन्होंने पहले से ही बुकिंग कर ली है। साउथ फिल्म निर्देशक एआर मुर्गदास और निर्माता साजिद नाडियाडवाला की फिल्म सिकंदर (Salman Khan Sikandar) से सलमान खान बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। उनके साथ इस मूवी में पुष्पा फेम अदाकारा रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखेंगी। 

    ये भी पढ़ें- 'बागी से लेकर दबंग तक', 34 साल में Salman Khan ने लिखी 4 फिल्मों की कहानियां