Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sam Bahadur Box Office Collection: विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' का निकला दम, 14वें दिन कमाई रही सिर्फ इतनी

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 15 Dec 2023 08:08 AM (IST)

    Sam Bahadur Box Office Collection Day 14 मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी सैम बहादुर दो हफ्ते पहले सिनेमाघरों में एनिमल के साथ रिलीज हुई थी। फिल्म की ...और पढ़ें

    सैम बहादुर को 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर लगा झटका। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सैम बहादुर को 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर लगा झटका। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सैम बहादुर की कमाई में गिरावट
    2. 14वें दिन सैम बहादुर ने किया इतना बिजनेस
    3. 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बहुत दूर सैम बहादुर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sam Bahadur Box Office Collection Day 14: मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) रणबीर कपूर की 'एनिमल' (Animal) के साथ 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन फिल्मों की कमाई में जमीन-आसमान का फर्क देखने को मिला। 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की, दूसरी ओर 'सैम बहादुर' अभी तक 100 करोड़ क्लब में भी शामिल नहीं हो पाई।

    'सैम बहादुर' फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। सैम का किरदार हिंदी सिनेमा के टैलेंटेड एक्टर विक्की  कौशल (Vicky Kaushal) ने निभाया है। राजी और उरी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले विक्की ने 'सैम बहादुर' में भी अपनी काबिलियत साबित की है। फिल्म में दर्शकों और क्रिटिक्स के द्वारा उनके काम को बहुत सराहा गया। 

    यह भी पढ़ें- Wedding Anniversary पर पति की बाहों में खोई नजर आईं Katrina Kaif, इस अंदाज में किया विश

    बॉक्स ऑफिस पर लुढ़कती विक्की कौशल की सैम बहादुर 

    विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' की तारीफ तो बहुत हुई, लेकिन शायद 'एनिमल' के क्लैश ने इस फिल्म की नैया डुबा दी। अच्छे रिव्यू मिलने के बावजूद फिल्म की कमाई काफी कम रही। मात्र 6 करोड़ से बॉक्स ऑफिस में खाता खोलने वाली 'सैम बहादुर' ने पहले वीकेंड पर 9 और 10 करोड़ का बिजनेस किया। मगर वीकडेज में हालत पस्त रही। दूसरे हफ्ते में तो फिल्म को जबरदस्त झटका लगा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

    दूसरे रविवार को 'सैम बहादुर' ने 7 करोड़ का कारोबार किया था। मगर सोमवार से फिर फिल्म कमाई करने में मशक्कत करती दिखाई दी। 13वें दिन फिल्म ने जहां सिर्फ 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया, तो 14वें दिन कमाई इससे भी कम रहा।

    खबरें और भी

    सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'सैम बहादुर' ने दूसरे गुरुवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 64 करोड़ हो गया है। 100 करोड़ क्लब में शामिल होने में अभी फिल्म कोसों दूर लग रही है।

    यह भी पढ़ें- Sam Bahadur OTT: थिएटर के बाद ओटीटी पर जलवा दिखाएगी विक्की कौशल की 'सैम बहादुर', जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम