यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sam Bahadur Box Office Day 4: चौथे दिन 'सैम बहादुर' को लगा झटका, बॉक्स ऑफिस पर Animal ने बिजनेस किया मुश्किल
Sam Bahadur Box Office Collection Day 4 सैम बहादुर विक्की कौशल की दूसरी बायोपिक है। फिल्म में एक्टर सैम मानेकशॉ की कहानी दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sam Bahadur Box Office Collection Day 4: विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर के लिए बॉक्स ऑफिस पर रहा मुश्किल हो गई है। रिलीज के महज चार दिनों में फिल्म का बिजनेस नीचे गिरने लगा है। मंडे टेस्टे ने सैम बहादुर के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर दी है।
विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर ने वीकेंड पर आगे बढ़ने की पूरी कोशिश की। फिल्म का बिजनेस ओपनिंग से आगे भी बढ़ा, लेकिन सोमवार को कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़ें- Animal Box Office Day 4: मंडे टेस्ट में बीस्ट बनी रणबीर कपूर की एनिमल, जवान- पठान और गदर 2 सबका तोड़ा रिकॉर्ड
एनिमल के आगे निकला सैम बहादुर का दम
विक्की कौशल की सैम बहादुर के लिए सबसे बड़ी परेशानी रणबीर कपूर की एनिमल है। दोनों फिल्म एक साथ रिलीज हुई है। ऐसे में दर्शकों का रुझान एक्शन फिल्म एनिमल की तरफ ज्यादा है। जिसका खामियाजा सैम बहादुर को भुगतना पड़ा रहा है।
सैम बहादुर की ओपनिंग
1 दिसंबर को रिलीज हुई सैम बहादुर ने बॉक्स ऑफिस पर 6.25 करोड़ के साथ ओपनिंग की। वहीं, वीकेंड पर बिजनेस में जंप देखने को मिला। शनिवार को फिल्म ने 9 करोड़ कमाए। वहीं, रविवार को कलेक्शन 10.30 करोड़ रहा।
.jpg)
मंडे टेस्ट में छूटे पसीने
सैम बहादुर, को भी ज्यादातर फिल्मों की तरह वर्क डेज की मार खानी पड़ रही है। वीकेंड पर आगे बढ़ने के बाद सैम बहादुर को मंडे टेस्ट ने झटका दे दिया। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के लिए सोमवार को पैसे कमा पाना मुश्किल हो गया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 4 दिसंबर को 3.50 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके साथ ही रिलीज के चार दिनों में सैम बहादुर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 29.05 करोड़ की नेट कमाई कर ली है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Animal vs Sam Bahadur: 'एनिमल' और 'सैम बहादुर' के बीच टक्कर है तगड़ी, जानें कौन किस पर पड़ेगा भारी?
फिल्म की स्टारकास्ट
सैम बहादुर का डायरेक्शन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म में विक्की कौशल ने भारतीय सेना के चीफ सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया है। उनके साथ दंगल एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी फिल्म का हिस्सा हैं।