Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sam Bahadur Box Office Prediction: क्या URI की तरह गर्दा उड़ाएगी 'सैम बहादुर', ओपनिंग डे पर करेगी इतनी कमाई?

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 07:27 PM (IST)

    Sam Bahadur Box Office Collection विक्की कौशल स्टारर मूवी सैम बहादुर जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। रणबीर कपूर स्टारर एनिमल से इस मूवी क ...और पढ़ें

    सैम बहादुर पहले दिन करेगी इतनी कमाई (Photo Credit-Instagram)
    सैम बहादुर पहले दिन करेगी इतनी कमाई (Photo Credit-Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sam Bahadur Box Office Collection Prediction: बॉलीवुड के दमदार कलाकारों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का नाम जरूर शामिल होगा। इस साल 'जरा हटके जरा बचके' जैसी हिट फिल्म देने वाले विक्की अब 'सैम बहादुर' को लेकर आ रहे हैं।

    शुक्रवार को सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Animal) के साथ 'सैम बहादुर' का बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाला है। ऐसे में हम आपको 'सैम बहादुर' के पहले दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई का प्रीडिक्शन बताने जा रहे हैं।

    पहले दिन इतने करोड़ कमा सकती है 'सैम बहादुर'

    एक तरफ रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' की एडवांस बुकिंग धड़ल्ले से चली है, तो वहीं दूसरी तरफ 'सैम बहादुर' ने ठीक-ठाक तरीके से टिकटों एडवांस बुकिंग की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल की इस मूवी की करीब 66 हजार से अधिक टिकटें सेल हो चुकी हैं।

    जिसके अनुसार 'सैम बहादुर' के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का अंदाजा लगाया जा सकता है। गौर करें 'सैम बहादुर' के पहले दिन की संभावित कमाई की तरफ तो डायरेक्टर मेघना गुलजार की ये मूवी रिलीज के पहले दिन करीब 6-8 करोड़ का कारोबार कर सकती है। जबकि एडवांस बुकिंग के जरिए ये मूवी 2 करोड़ से ज्यादा का कारोबार पहले ही कर चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि कमर्शियल आधार पर 'सैम बहादुर' एनिमल का मुकाबला करने में पीछे रह सकती है।

    हालांकि विक्की कौशल की देशभक्ति की थीम पर आधारित किसी फिल्म को कम नहीं आंका जाना चाहिए। इस पहले 'उरी- द सर्किजल स्ट्राइक' के जरिए विक्की बॉक्स ऑफिस के संभावित आंकड़ों को गलत साबित कर चुके हैं।

    विक्की की पिछली फिल्मों ने पहले दिन की इतनी कमाई

    विक्की कौशल के फिल्मी करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें साल 2019 में आई मूवी 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' का नाम टॉप पर शामिल होगा। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार ये मूवी 245 करोड़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

    खबरें और भी

    इतना ही नहीं 8.20 करोड़ के कलेक्शन के साथ उरी विक्की के फिल्मी करियर की पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवी है। इसके अलावा एक्टर की इन मूवी को रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत मिली।

    • राजी (2018)- 7.53 करोड़
    • जरा हटके, जरा बचके (2023)- 5.49 करोड़
    • भूत (2020)- 5.10 करोड़
    • मनमर्जियां (2018)- 3.52 करोड़

    इन आंकड़ों से ये अनुमान लगा सकते हैं कि विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' को ओपनिंग डे पर औसतन शुरूआत कर सकती है। हालांकि व्यक्तिगत तौर पर विक्की 'सैम बहादुर' के जरिए रिलीज के पहले दिन कमाई का एक नया कीर्तिमान रचना चाहेंगे।

    ये भी पढ़ें- Sam Bahadur Advance Booking: 'सैम बहादुर' ने किया डीसेंट कलेक्शन, तोड़ पाएगी इन फिल्मों का पहले दिन का रिकॉर्ड?