Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sanam Teri Kasam Box Office Day 8: छावा के आगे नहीं झुकी 'सनम तेरी कसम', वैलेंटाइन डे पर छापे इतने करोड़

    Updated: Sat, 15 Feb 2025 10:06 AM (GMT+05:30)

    Sanam Teri Kasam Re Release Box Office Collection Day 8 एक हफ्ते पहले सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई सनम तेरी कसम का जलवा अब भी बरकरार है। छावा की र ...और पढ़ें

    सनम तेरी कसम ने री-रिलीज में किया इतना बिजनेस। फोटो क्रेडिट- एक्स
    सनम तेरी कसम ने री-रिलीज में किया इतना बिजनेस। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. 7 फरवरी को री-रिलीज हुई थी सनम तेरी कसम
    2. सनम तेरी कसम ने री-रिलीज में तोड़े सारे रिकॉर्ड
    3. हर्षवर्धन राणे-मावरा होकेन ने किया अहम किरदार

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों नई फिल्मों का खुमार कम और पुरानी मूवीज का जादू ज्यादा चल रहा है। तुम्बाड, लैला मजनू, वीर जारा, ये जवानी है दीवानी समेत बॉलीवुड की कई क्लासिक कल्ट मूवीज के बाद अब सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। 2016 में फ्लॉप हुई क्लासिक कल्ट मूवी ने दोबारा रिलीज के बाद इतिहास बदल दिया है। 

    राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी फिल्म सनम तेरी कसम 7 फरवरी को 9 साल बाद दोबारा रिलीज हुई। उम्मीद जताई जा रही थी कि बैडएस रवि कुमार और लवयापा को पछाड़ने वाली सनम तेरी कसम के लिए अब नई फिल्म छावा (Chhaava) मुश्किल पैदा कर सकती है। मगर वैलेंटाइन डे पर भी इस रोमांटिक फिल्म ने अपना दबदबा बनाए रखा है।

    सनम तेरी कसम का आठवें दिन का कलेक्शन

    छावा की दहाड़ के बावजूद सनम तेरी कसम ने बॉक्स ऑफिस पर चौंका मार दिया है। फिल्म को वैलेंटाइन डे का फायदा मिला है। फिल्म की कमाई गुरुवार से ज्यादा शुक्रवार को हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनम तेरी कसम ने आठवें दिन 2.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। गुरुवार के मुकाबले कमाई में बढ़ोतरी आई है। इस लिहाज से छावा, 9 साल पुरानी फिल्म का बाल भी बांका नहीं कर पाई है।

    यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam Box Office Day 7: छावा की हुंकार भी नहीं रोक सकी ऑडियंस का प्यार, सनम तेरी कसम हुई मालामाल

    Sanam Teri Kasam

    Harshvardhan Rane and Mawra Hocane in Sanam Teri Kasam - X

    सनम तेरी कसम का डे वाइज कलेक्शन

    करीब 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म सनम तेरी कसम ने भले ही 2016 में अपना बजट वसूल न किया हो, लेकिन मात्र तीन दिन के अंदर में अपना बजट वसूल कर लिया है। अब आठ दिन के अंदर फिल्म ने कब-कब कितना कलेक्शन किया है, जानिए यहां...

    खबरें और भी

    • पहला दिन - 4 करोड़
    • दूसरे दिन - 5.25 करोड़
    • तीसरे दिन - 5.75 करोड़
    • चौथे दिन - 3.15 करोड़ 
    • पांचवें दिन- 2.85 करोड़
    • छठे दिन - 2.75 करोड़
    • सातवें दिन - 2.40 करोड़
    • आठवें दिन - 2.50 करोड़

    लाइफटाइम कलेक्शन - 28.50 करोड़ रुपये

    सनम तेरी कसम की कहानी

    सनम तेरी कसम की कहानी आंखों में आंसू ला देने वाली है। अनकंडीशनल लव को जाहिर करती सनम तेरी कसम को देखने वाले सिनेमाघरों में ही रो बैठे। फिल्म में इंदर (हर्षवर्धन राणे) और सरू (मावरा होकेन) की लव स्टोरी दिखाई है। 

    यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam Box Office Day 6 : पुष्पा 2 के बाद सनम तेरी कसम ने हथिया लिया सिंहासन, जमकर छापे नोट