Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sarfira Day 4 Box Office: मंडे टेस्ट में नहीं उड़ा 'सरफिरा' का हेलीकॉप्टर, चौथे दिन कमाई में हुई टांय-टांय फुस्स

    Updated: Tue, 16 Jul 2024 03:18 PM (IST)

    Sarfira Day 4 Collction अक्षय कुमार स्टारर लेटेस्ट रिलीज सरफिरा इन दिनों सिनेमाघरों में जारी है। ओपनिंग वीकेंड पर ठीक-ठाक वापसी करने वाली ये फिल्म मंड ...और पढ़ें

    सोमवार को सरफिरा की कमाई रही इतनी (Photo Credit-Jagran)
    सोमवार को सरफिरा की कमाई रही इतनी (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर कमजोर हुई फिल्म सरफिरा
    2. चौथे दिन अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई रही कम
    3. अब तक फिल्म ने कर डाला है इतना कलेक्शन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sarfira Box Office Collection Day 4: फिल्म सरफिरा को बीते शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और राधिका मदान जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर कमाई के मामले में जबदस्त वापसी की थी। लेकिन रिलीज के चौथे दिन सरफिरा बॉक्स ऑफिस पर बैठ गई है। आइए इस फिल्म के सोमवार के कलेक्शन को जानते हैं। 

    मंडे टेस्ट में कैसा रहा सरफिरा का हाल

    अक्षय कुमार की सरफिरा की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी अच्छी नहीं रही। लेकिन शनिवार और रविवार को वीकेंड के मौके पर इस फिल्म ने कलेक्शन के मामले में सॉलिड कमबैक कर के दिखाया था। मंडे टेस्ट सरफिरा के लिए बेहद अहम होने वाला था और ये फिल्म इसमें पूरी तरह से फेल हो गई है। 

    ये भी पढ़ें- Indian 2 Box Office Day 4: 'महाराजा' से आगे निकला 'सेनापति', Kamal Haasan की हिंदुस्तानी 2 ने जड़ा शतक

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय की सरफिरा ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर करीब 1.45 करोड़ का कारोबार किया है। रविवार की कमाई की तुलना में सरफिरा के कलेक्शन में लगभग 73 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है, जिससे फिल्ममेकर्स की चिंता को बढ़ा सकती है। 

    सरफिरा की कमाई का ग्राफ

          दिन      बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
       पहला दिन         2.50 करोड़
       दूसरा दिन         4.50 करोड़
       तीसरा दिन         5.50 करोड़
       चौथा दिन         1.45 करोड़
          कुल         13.95 करोड़

    रिलीज पहले 4 दिन में अब तक अक्षय की सरफिरा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का ग्राफ कुछ इस कदर चला है। उम्मीद है कि वीक डे में ये फिल्म इससे अच्छा प्रदर्शन कर के दिखा सके। 

    खबरें और भी

    अक्षय कुमार के स्टारडम को झटका

    मौजूदा समय अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के लिहाज से अच्छा नहीं गुजर रहा है। इस साल ईद पर उनकी मेगा बजट फिल्म बड़े मियां छोटे मियां बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई और अब सरफिरा की हालत भी बॉक्स ऑफिस पर खस्ता हो गई है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि ये परिस्थितियां अक्षय के स्टारडम को एक बड़ा झटका साबित हो रही हैं। 

    ये भी पढ़ें- Sarfira Box Office Day 3: 'सरफिरा' ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई छलांग, संडे को अक्षय कुमार की मूवी ने किया इतना कलेक्शन