यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
SatyaPrem Ki Katha Box Office 7th Day: 100 करोड़ की तरफ बढ़ी कार्तिक-कियारा की फिल्म, एक हफ्ते में इतना कारोबार
SatyaPrem Ki Katha Box Office Day 7 कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के शानदार केमिस्ट्री एक बार फिर से लोगों के दिलों में उतर रही हैं। सत्यप्रेम की कथा ...और पढ़ें

HighLights
- सात दिनों में सत्यप्रेम की कथा ने बॉक्स ऑफिस पर की दमदार कमाई
- 50 करोड़ के बाद अब तेजी से 100 करोड़ की तरफ बढ़ी कार्तिक-कियारा की फिल्म
- सत्यप्रेम की कथा ने आदिपुरुष का हाल किया बेहाल
नई दिल्ली, जेएनएन। SatyaPrem Ki Katha Box Office 7th Day: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी जब भी स्क्रीन पर आती है, तो फैंस उसे बस देखते ही रह जाते हैं। भूल-भुलैया 2 के बाद एक बार फिर से कार्तिक-कियारा की जोड़ी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आई।
प्रभास और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष की रिलीज के बीच रोमांटिक फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और आते ही ऑडियंस को अपना बना लिया।
पहले दिन फिल्म ने 9 करोड़ के साथ ओपनिंग की और सात दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता का परचम लहराते हुए 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
सत्यप्रेम की कथा का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हुआ इतना कलेक्शन
कार्तिक आर्यन की लास्ट रिलीज फिल्म 'शहजादा' बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप साबित हुई हो, लेकिन 'सत्यप्रेम की कथा' ने उनके करियर को एक बार फिर से ट्रैक पर लाकर उनके स्टारडम को कायम रखा है। 9 करोड़ से शुरुआत करने वाली फिल्म ने वीकेंड पर शनिवार और रविवार को जबरदस्त बिजनेस किया।
सोमवार को 4.21 करोड़ का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म ने मंगलवार को 4.05 करोड़ की कमाई की। हालांकि, बुधवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी सी गिरावट आई और फिल्म ने सातवें दिन टोटल 3.95 करोड़ का बिजनेस किया।
इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 50.71 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जिस तरह से ये फिल्म कमाई कर रही है, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
खबरें और भी
वर्ल्डवाइड कार्तिक-कियारा की फिल्म ने की इतनी कमाई
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' इंडिया में तो काफी अच्छा बिजनेस कर रही है, लेकिन दुनियाभर में कमाई के मामले में फिल्म की रफ्तार काफी धीमी है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 66.7 करोड़ की टोटल कमाई की है।
आपको बता दें कि सत्यप्रेम की कथा की रिलीज से 'आदिपुरुष' की कमाई पर गहरा असर पड़ा था। कार्तिक आर्यन की फिल्म के रिलीज होते ही प्रभास की माइथोलॉजिकल फिल्म 'आदिपुरुष' का कलेक्शन गिर गया था। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का निर्देशन समीर विध्वंस ने किया है।