Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Savi Box Office Day 2: 'सावी' के कलेक्शन में आया उछाल, शनिवार को दिव्या की फिल्म ने किया इतना कारोबार

    Updated: Sun, 02 Jun 2024 02:55 PM (IST)

    दिव्या खोसला कुमार अनिल कपूर स्टारर फिल्म सावी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने स्टार्स का अभिनय दर्शकों को ...और पढ़ें

    दूसरे दिन सावी ने की इतनी कमाई (Photo Credit: Instagram)
    दूसरे दिन सावी ने की इतनी कमाई (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. दूसरे दिन सावी ने की इतनी कमाई
    2. कलेक्शन देखने को मिला उछाल
    3. इन फिल्मों से मिल रही टक्कर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Savi A Bloody Housewife Day 2 Box Office Collection: दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar), अनिल कपूर, हर्षवर्धन राणे और हिमांशी चौधरी स्टारर फिल्म 'सावी ए ब्लडी हाउसवाइफ' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

    कुछ लोगों को फिल्म देखने के बाद एक्ट्रेस का अभिनय काफी पसंद आ रहा है। वहीं, कुछ अनिल कपूर की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर थोड़ी धीमी शुरुआत की है। अब इस फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। चलिए जानते हैं 'सावी' ने शनिवार को कितना बिजनेस किया।

    यह भी पढ़ें: Savi Review: सावित्री बनकर दिव्या खोसला ने दिखाया एक्शन का दम, चौंकाता है अनिल कपूर का किरदार

    शनिवार को 'सावी' ने की इतनी कमाई

    अभिनय देव के निर्देशन में बनी फिल्म 'सावी ए ब्लडी हाउसवाइफ' ने 31 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्लैश जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' से हुआ है। फिल्म सावी ने अपने ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत की थी।

    अब शनिवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़त देखने को मिली। टी-सीरीज के ऑफिशियल एक्स हैंडल ने इसके आंकड़े जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार, मूवी ने अभी तक कुल 4.80 करोड़ रूपये का बिजनेस कर लिया है। अब देखना होगा कि क्या इस मूवी को रविवार का फायदा मिल पाता है या नहीं।

    खबरें और भी

    इन फिल्मों से मिल रही टक्कर

    'सावी' के लिए बॉक्स ऑफिस पर कमाई करना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि उनके साथ कई फिल्में रिलीज हुई हैं, जो उन्हें कड़ी टक्कर देने वाली है। मिस्टर एंड मिसेज माही के अलावा सिनेमाघरों में राजकुमार राव की श्रीकांत, मनोज बाजपेयी की भैया जी, अनुपम खेर की छोटा भीम और कई हॉलीवुड फिल्में भी लगी हुई हैं। ऐसे में इन फिल्मों के कलेक्शन का असर 'सावी' के कलेक्शन पर भी देखने को मिलने वाला है।

    यह भी पढ़ें: Savi Box Office Day 1: धाकड़ अंदाज में 'सावी' ने बॉक्स ऑफिस पर ली एंट्री, जानें ओपनिंग डे पर फिल्म फेल या पास?