विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office:अंगूठी की तरह गुम हो गई हैरी-सेजल के कमाई की चमक,दूसरे दिन भी बुरा हाल

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 06 Aug 2017 03:27 PM (IST)Updated: Sun, 06 Aug 2017 11:45 PM (IST)

शाहरुख़ खान की पिछली फिल्म रईस ने दूसरे दिन 26 करोड़ 30 लाख और पहले दिन 20 करोड़ 42 लाख रूपये था।

Box Office:अंगूठी की तरह गुम हो गई हैरी-सेजल के कमाई की चमक,दूसरे दिन भी बुरा हाल
Box Office:अंगूठी की तरह गुम हो गई हैरी-सेजल के कमाई की चमक,दूसरे दिन भी बुरा हाल

मुंबई। शाहरुख़ खान की फिल्म जब आती है ये माना जाता है कि बॉक्स ऑफिस पर वो अपनी कमाई के पिछले रिकार्ड को तोड़ेगी। इस बार भी उम्मीद थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं और दो दिन में फिल्म ने सिर्फ 30 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

इम्तियाज़ अली निर्देशित जब हैरी मेट सेजल ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दूसरे सिर्फ 15 करोड़ रूपये की कमाई की है। फिल्म की ओपनिंग 15 करोड़ 25 लाख रूपये रही थी यानि शनिवार को कमाई में उछाल आने की बजाय 25 लाख रूपये की गिरावट आई तो ख़राब संकेत माना जा सकता है। जब हैरी मेट सेजल का दो दिनों नेट इंडिया कलेक्शन अब 30 करोड़ 25 लाख रूपये है। ये शाहरुख़ की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के पहले दिन के कलेक्शन 33 करोड़ 10 रूपये से भी कम है। शाहरुख़ खान की पिछली फिल्म रईस ने दूसरे दिन 26 करोड़ 30 लाख और पहले दिन 20 करोड़ 42 लाख रूपये था। हालांकि जब हैरी मेट सेजल के पहले दो दिनों का कलेक्शन , इम्तियाज़ अली की फिल्म तमाशा से काफ़ी बेहतर है। ट्रेड सर्किल के मुताबिक खान्स से हमेशा ही बड़ी ओपनिंग के साथ अच्छा वीकेंड की उम्मीद की जाती है लेकिन शाहरुख़ ने इस बार कारोबार के मामले में निराश किया है। अगर रविवार को फिल्म के कलेक्शन में बड़ा उछाल आता है तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन बेहतर हो सकता है।

यह भी पढ़ें:दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार, लेकिन अभी आईसीयू में

 

शाहरुख़ खान और अनुष्का शर्मा स्टारर जब हैरी मेट सेजल , एक रोमांटिक फिल्म है जिसमें अपनी खोई हुई अंगूठी को ढूंढने के लिए सेजल यानि अनुष्का , पंजाबी मूल के टूरिस्ट गाइड हैरी को लेकर यूरोप के कई देशों में घूमती है और दिल दे बैठती हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।