Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pathaan: 429 करोड़ पर नहीं थमी 'पठान' की रफ्तार, सिर्फ 5 दिनों में ध्वस्त हुआ इन बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड!

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 29 Jan 2023 05:40 PM (IST)

    Pathaan Box Office Collection Day 4 दुनियाभर में पठान ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। कई सारे विवादों और विरोध के बाद भी कोई इस फिल्म का बाल भी बांका नहीं क ...और पढ़ें

    Still Image of Shah Rukh Khan from Pathaan
    Still Image of Shah Rukh Khan from Pathaan

    नई दिल्ली, जेएनएन। Pathaan: शाह रुख खान की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। इस फिल्म को लेकर लोगों में ऐसी दीवानगी है कि लगभग हर जगह पूरा का पूरा शो हाउसफुल जा रहा है। पहले ही दिन पठान ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हाल्फ सेंचुरी पार कर ली थी। तीन दिनों में वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में भी 'पठान' 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ले गई। मगर 'पठान' का जलवा यहीं खत्म नहीं हुआ।

    शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर यह फिल्म हर दिन कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। 'पठान' ने तीन दिनों में दुनियाभर में 313 करोड़ का बिजनस कर लिया। चौथे दिन इस आंकड़े में जबरदस्त उछाल देखा गया। यही नहीं बल्कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' ने एक हफ्ते के अंदर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

    माइलस्टोन बिजनस कर रही 'पठान'

    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जानकारी दी कि चार दिन में पठान का ग्रॉस वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 429 करोड़ हो गया है। यह आंकड़े इंडिया और ओवरसीज के आंकड़ों को मिलाकर है। इंडिया में पठान ने 265 करोड़ और ओवरसीज 164 करोड़ का कलेक्शन किया है।

    इन फिल्मों को 'पठान' ने किया ओवरटेक

    चार दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पठान की कमाई 200 करोड़ से ज्यादा हो गई है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने रविवार को ट्वीट किया, 'पठान का नया माइलस्टोन: 250 करोड़ कमाने वाली फास्टेस्ट फिल्म...'केजीएफ 2', 'बाहुबली 2', 'दंगल'... आज पठान 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी (पांचवें दिन)। #KGF 2 Hindi में सातवें दिन, #Bahubali 2 #Hindi में आठवें दिन, #Dangal 10वें दिन, #Sanju 10वें दिन #TigerZindahai 10वें दिन यह आंकड़ा छुआ था।'

    'पठान' का अब तक का कलेक्शन

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन 55 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन 68 करोड़ और तीसरे दिन 38 करोड़ की कमाई की। चौथे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखा गया। फिल्म ने शनिवार को 51.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस लिहाज से फिल्म की कुल कमाई 212.50 करोड़ हो गई। पांचवे दिन 'पठान' 250 करोड़ के मार्क को पार कर ले जाएगी। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, यह फिल्म रविवार को 60-70 करोड़ के बीच का बिजनस कर सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Pathaan Day 4 Collection: पीछे छूटा 200 करोड़ का आंकड़ा, 'पठान' के चौथे दिन की कमाई से हिला बॉक्स ऑफिस

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: फिनाले से पहले चमकी किस्मत, शाह रुख खान की 'डंकी' से डेब्यू करेगा यह बिग बॉस कंटेस्टेंट?