Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Day 6 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन 'जवान' ने दिखाया अपना जलवा, पार किए 600 करोड़

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 11:59 PM (IST)

    Jawan Day 6 Box Office शाह रुख खान की जवान 7 सितंबर को रिलीज हुई इस मूवी को मंगलवार को पूरे 6 दिन हो चुके हैं। किंग खान ये फिल्म कमाई के मामले में स ...और पढ़ें

    Jawan Day 6 Box Office Shah Rukh Khan
    Jawan Day 6 Box Office Shah Rukh Khan

    HighLights

    1. दुनिया भर में जवान ने रिलीज के छठे दिन पार किए 600 करोड़
    2. हिदी समेत बाकी सभी भाषाओं में जवान का कुल कारोबार ₹345.08 करोड़ का
    3. हर दिन औसत 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है

     नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Day 6 Box Office: बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान  (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’(Jawan) का जलवा बॉक्स ऑफिस पर खूब चल रहा है। ये जलवा न सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी खूब धमाल मचा रही है। 7 सितंबर को रिलीज हुई इस मूवी को मंगलवार को पूरे 6 दिन हो चुके हैं।

    पिछले पांच दिनों में एटली (अरुण कुमार) की इस फिल्म ने शानदार कमाई की थी। वहीं अब जवान का छठे दिन का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन भी सामने आ गया है तो चलिए जानते हैं फिल्म छठे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

    यह भी पढ़ें- Jawan Worldwide Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बवंडर बनकर आई 'जवान', वर्ल्डवाइड 600 करोड़ के बेहद नजदीक

    जवान का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    किंग खान ये फिल्म कमाई के मामले में सबको पछाड़ रही है। इस बार जवान ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। फिल्म पांच दिनों से शानदार कमाई कर रही है। एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पहले 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। Sacnilk.com के अनुसार, एक्शन थ्रिलर अब रिलीज के छठे दिन भारत में ₹26 करोड़ की कमाई की है। भारत में सभी भाषाओं में जवान का कुल कारोबार ₹345.08 करोड़ है।

    दुनिया भर में कमाए  600 करोड़

    दूसरी तरफ सुमित काडेल ने सोशल मीडिया पर जवान की  वर्ल्ड वाइड कलेक्शन डे 6 का एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें फिल्म ने मंगलवार को दुनिया भर में ₹600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और हर दिन औसत 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।" जवान हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें शाहरुख खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, लहर खान, संजीता भट्टाचार्य और रिद्धि डोगरा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

    खबरें और भी

    फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है जवान का क्रेज

    फिल्म की तारीफ करते हुए देश और विदेशी फैंस नहीं थक रहे हैं। आमजन से लेकर नेता और फिल्मी हस्तियों के सर चढ़कर जवान क्रेज बोल रहा है। फिल्म पांच दिनों से शानदार कमाई कर रही है। चलिए जानते हैं कि फिल्म छठे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर समेत कई सेलेब्स ने शाह रुख खान की जवान की तारीफ की है।

    यह भी पढ़ें- Jawan: शाह रुख खान की 'जवान' के गाने पर इस बच्चे ने किया जबरदस्त डांस, वायरल Video देख हो जाएंगे फैन