Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'जवान' और 'पठान' ने तोड़ा अक्षय कुमार का बड़ा रिकॉर्ड, 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर इन 4 फिल्मों को चटाई धूल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 06:50 PM (IST)

    Jawan and Pathan Collection शाह रुख खान ने 2018 के बाद 2023 में सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दी और आते ही उनकी फिल्मों ने हिट का ऐसा तूफान ला दिया जिसे अब ...और पढ़ें

    Shah Rukh Khan Photos. Photo Credit: Instagram
    Shah Rukh Khan Photos. Photo Credit: Instagram

    HighLights

    1. शाह रुख खान की इस साल रिलीज हुई फिल्मों का बजा डंका
    2. जवान मूवी बॉक्स ऑफिस पर कर रही ताबड़तोड़ कमाई
    3. शाह रुख की फिल्मों ने तोड़ए कई फिल्मों के रिकॉर्ड

    नई दिल्ली, जेएनएन। शाह रुख खान ने साल 2023 में हिट फिल्मों की लड़ी लगा दी है। पहले 'पठान' और अब 'जवान' के साथ वो बॉक्स ऑफिस पर किंग बनकर राज कर रहे हैं। स सितंबर को रिलीज हुई फिल्म जवान ने पांच दिनों के अंदर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शाह रुख की इस फिल्म ने न सिर्फ इस साल की फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ा है, बल्कि 'पठान' के साथ मिलकर पिछली कई फिल्मों को धूल चटाई है।

    'पठान' और 'जवान' ने कुल कमाए इतने करोड़

    सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान ने सभी भाषाओं में अच्छी कमाई की, मगर फिल्म का सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी भाषा से हुआ। मूवी 50 दिनों तक सिनेमाघरों में लगी रही। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन (सभी भाषाओं में मिलाकर) 540.51 करोड़ पर आ रुका। वहीं, इस साल किंग खान की दूसरी फिल्म 'जवान' ने 7-11 सितंबर के बीच 282.52 करोड़ का बिजनेस कर लिया। अगर दोनों फिल्मों का कलेक्शन मिला दें, तो टोटल 829.91 करोड़ का कारोबार किंग खान की मूवीज ने किया है।

    अक्षय की चार फिल्मों को दी मात

    इस आंकड़े के साथ शाह रुख की फिल्मों ने अक्षय कुमार की चार फिल्मों का रिकॉर्ड एक बार में तोड़ दिया है। 2019 में खिलाड़ी कुमार की मिशन मंगल, केसरी, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज रिलीज हुई थी। अगर इन चारों फिल्मों का नेट कलेक्शन मिला दें, तो यह 774.17 करोड़ है।

    फिल्में कलेक्शन
    मिशन मंगल 203.08 करोड़
    केसरी 155.70 करोड़
    हाउसफुल 4 210.3 करोड़
    गुड न्यूज 205.09 करोड़

    इन सितारों की फिल्मों को भी चटाई धूल

    2018 में रणवीर सिंह की दो फिल्में रिलीज हुईं, जिनका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 542.18 करोड़ है।

    खबरें और भी

    फिल्में कलेक्शन
    पद्मावत 302.15 करोड़
    सिंबा 240.30 करोड़

    अगर सलमान खान की फिल्मों को भी शामिल करें, तो पिछले कुछ वर्षों में उनके टोटल हाईएस्ट कलेक्शन वाली फिल्म 2015 की है। उस साल उनकी दो फिल्में रिलीज हुई थीं। दोनों मूवीज के आंकड़े मिला दें, तो उनका टोटल बिजनेस 530.5 करोड़ है।

    फिल्में कलेक्शन
    बजरंगी भाईजान 320.34 करोड़
    प्रेम रतन धन पायो 210.16 करोड़

    अभी बाकी है 'डंकी' का जलवा

    शाह रुख खान की सिर्फ दो फिल्मों से 800 करोड़ से ज्यादा आंकड़ा हासिल हो गया। जबकि, 'जवान' तो अभी रिलीज हुई है और 'डंकी' पिक्चर बाकी है। जिस तरह शाह रुख खान की इन दो फिल्मों का क्रेज लोगों में देखने को मिला, उस लिहाज से यह कहना गलत नहीं होगा कि इस साल शाह रुख खान सबसे बड़े एंटरटेनर बनकर सामने आ सकते हैं।