Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Worldwide Collection: दुनियाभर में 'जवान' का जलवा बरकरार, वर्ल्डवाइड इतना हुआ टोटल कलेक्शन

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 09:37 PM (IST)

    Jawan Worldwide Box Office Collection साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली फिल्म जवान का तूती पूरी दुनिया में बखूबी बोली है। रिलीज के एक महीने के बाद भी शाह रु ...और पढ़ें

    वर्ल्डवाइड जवान ने किया धमाल (Photo Credit-Instagram)
    वर्ल्डवाइड जवान ने किया धमाल (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. 'जवान' ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़
    2. दुनिया भर में शाह रुख खान की फिल्म ने की बंपर कमाई
    3. हर रोज बढ़ रहा है जवान का कलेक्शन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jawan Worldwide Total Collection: बीते महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाह रुख खान और नयनतारा की फिल्म 'जवान' कमाई के मामले में हार मानने को तैयार नहीं हैं। अपनी शानदार कहानी के दम पर 'जवान' ने हर किसी का दिल जीत लिया है, जिसके चलते अब भी इस फिल्म को फैंस की ओर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

    इस बीच 'जवान' के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़े सामने आ गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की इस फिल्म ने अब तक दुनियाभर में कितना कारोबार कर लिया है।

    'जवान' ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

    सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अपार सफलता हासिल करने वाली 'जवान' की कमाई में हर रोज इजाफा देखने को मिल रहा है। भारत में नेशनल सिनेमा डे 2023 पर शाह रुख खान की फिल्म ने लाजवाब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

    इतना ही नहीं अब 'जवान' के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े भी कुछ ऐसी दास्तां बयां कर रहे हैं। एक नजर डाली जाए इस फिल्म के लेटेस्ट कमाई के आंकड़ो पर तो शाह रुख खान के प्रोडेक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर 'जवान' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ताजा जानकारी दी है,

    खबरें और भी

    जिसके मुताबिक अब तक इस मूवी ने 1132.13 करोड़ की कमाई दुनियाभर में कर डाली है। इससे पहले 'जवान' हिंदी सिनेमा की इकलौती ऐसी फिल्म बन चुकी है, जिसने वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

    'जवान' ने 'पठान' को छोड़ा पीछे

    फिल्म 'जवान' शाह रुख खान के फिल्मी करियर की एकमात्र ऐसी मूवी बन गई है, जिसने भारत से लेकर विदेशों तक सबसे अधिक कमाई की है। इससे पहले ये रिकॉर्ड इसी साल आई शाह रुख की पिछली फिल्म 'पठान' के नाम दर्ज था।

    मालूम हो कि 'पठान' ने दुनियाभर में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 1050 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। इस लिहाज से देखा जाए तो अब 'जवान' डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की पठान से काफी आगे निकल चुकी है।

    ये भी पढ़ें- Jawan Box Office Day 38: नेशनल सिनेमा डे के बाद भी 'जवान' का दबदबा, 38वें दिन बंपर कमाई जारी