यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
TBMAUJ Collection Day 16: 100 करोड़ कमाने में छूटे पसीने, शनिवार को 'तेरी बातों में...' पर हुई इतनी ही धन वर्षा
कृति सेनन ने साल की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। हाल ही में उनकी मूवी Crew का टीजर रिलीज हुआ। वहीं इसी महीने एक्ट्रेस की फिल्म तेरी बातों में ऐसा ...और पढ़ें

HighLights
- शाहिद कपूर और कृति सेनन की लव स्टोरी है फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'
- कृति सेनन बनी हैं फिल्म में रोबोट
- कलेक्शन के मामले में कछुए की चाल चल रही फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection: रोबोट और इंसान की लव स्टोरी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में शाहिद कपूर और कृति सेनन की लव स्टोरी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। पहली बार दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिली है, जिसने शुरुआती दिनों में धमाल मचा दिया।
दो हफ्तों में ' तेरी बातों में...' का कमाल
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' बड़े बैनर, दिनेश विजान की फिल्म है। पोस्टर अनाउंसमेंट के टाइम से ही फिल्म लोगों की नजरों में बनी रही। 9 फरवरी को ये मूवी रिलीज हुई। दो हफ्तों में फिल्म ने ठीकठाक कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर एक मुकाम हासिल कर लिया है। हालांकि, शतक बनाने से मूवी अब भी थोड़ी दूर है।
कछुए की चाल से आगे बढ़ रही फिल्म
शाहिद कपूर और कृति सेनन की ये फिल्म धीमी गति से टिकट विंडो पर आगे बढ़ रही है। शुक्रवार को जहां मूवी ने 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं शनिवार को इसकी कमाई में गिरावट देखी गई। सैकनिक की रिपोर्ट के अनुसार, सेकंड सैटरडे फिल्म ने 2.35 करोड़ का बिजनेस किया। इससे फिल्म का टोटल डोमेस्टिक कलेक्शन 70 करोड़ के पार हो गया है। हालांकि, जिस रफ्तार से यह फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखे यह जरूर लगता है कि 100 करोड़ तक पहुंचने में इसे दो से तीन हफ्ते और लगेंगे।
क्या है फिल्म की कहानी?
आर्यन अग्निहोत्री (शाहिद कपूर) एक रोबोटिक्स इंजीनियर है, जो अपनी मासी उर्मिला शुक्ला (डिंपल कपाड़िया) की कंपनी में काम करता है। यहां उसकी मुलाकात सुपर इंटेलिजेंट फीमेल रोबोट ऑटोमेशन सिफ्रा (कृति सेनन) से होती है, जो इंसान की तरह दिखती और व्यवहार करती है। लेकिन आर्यन इस बात से अंजान है।
खबरें और भी
आर्यन को सिफ्रा से प्यार हो जाता है। बाद में उसे पता चलता है कि वह एक रबोट है और उसकी मासी ने यह देखने के लिए उससे झूठ बोला था कि क्या इंसान, सिफ्रा को खुद से अलग बता सकता है। हालांकि, आर्यन अपने दिल की बात सुनते हुए सिफ्रा को इंडिया लाकर अपनी फैमिली से मिलवाता है। इसके बाद शुरू होता है कॉमेडी का सिलसिला।