Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shaitaan Box Office Collection: ओपनिंग डे पर 'शैतान' फेल या पास, जानें Ajay Devgn की फिल्म ने कमाए कितने करोड़?

    Updated: Fri, 08 Mar 2024 10:12 PM (IST)

    Shaitaan Collection Day 1 अजय देवगन और आर माधवन की सुपर नेचुरल हॉरर थ्रिलर शैतान आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों और क्रि ...और पढ़ें

    शैतान ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ (Photo Credit-Instagram)
    शैतान ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. शैतान ने पहले दिन छापे इतने करोड़
    2. अजय देवगन की फिल्म को मिली अच्छी शुरुआत
    3. हॉरर थ्रिलर है अजय की शैतान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shaitaan Box Office Collection Day 1: डायरेक्टर विकास बहल ने पहली बार हॉरर फिल्म पर दांव खेला है। अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन (R. Madhavan) स्टारर शैतान आज से बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। लंबे वक्त से इस मूवी को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है।

    शैतान को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और जो लोग हॉरर फिल्म के शौकीन हैं, उनके लिए अजय की शैतान एक कंप्लीट एंटरटेनिंग पैकेज बताई जा रही है। इस बीच शैतान के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ताजा आंकड़े सामने आए हैं।

    शैतान ने खोला इतने करोड़ से खाता

    शानदार एडवांस बुकिंग के जरिए ये अनुमान पहले ही लगाया जा रहा था कि अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन की शैतान रिलीज के पहले दिन धमाकेदार कलेक्शन करेगी। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से इस फिल्म को लेकर फिलहाल सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जिसका अंदाजा शैतान के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के माध्यम से आसानी से लगा सकते हैं।

    सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के अनुसार हॉरर फिल्म शैतान ने पहले दिन करीब 14 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन किया है। हांलाकि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े पूर्वानुमान हैं और असल नंबर्स आना अभी बाकी हैं। लेकिन इन आंकड़ों को देख ये कहा जा सकता है कि साल 2024 की अच्छी ओपनर के तौर पर शैतान ने अपना दमखम दिखाया है।

    खबरें और भी

    2024 की बड़ी ओपनर फिल्में

         फिल्म      कलेक्शन
         फाइटर          24.60 करोड़
         शैतान          14 करोड़
         तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया          7.02 करोड़
        आर्टिकल 370          6.12 करोड़

    ओपनिंग वीकेंड शैतान का असली चैलेंज

    पहले दिन अच्छी कमाई करने के बाद अजय देवगन की शैतान के लिए ओपनिंग वीकेंड तक खुद को साबित करने की चुनौती होगी। शुरुआती तीन दिन में इस मूवी को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में असली टेस्ट पास करना है। अगर इसमें शैतान पास होती है तो यकीनन तौर पर वह इस साल की एक और सुपरहिट मूवी की कैटेगरी में शामिल हो जाएगी।

    ये भी पढ़ें- Ajay Devgn: लगातार 7 फिल्में फ्लॉप, रूठ गई थी अजय देवगन की किस्मत, फिर एक फैसले से यूं बदला 'सिंघम' का करियर