Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shaitaan Box Office Day 32: हार मानने को तैयार नहीं 'शैतान', OTT पर आने से पहले इतने करोड़ का कर लिया बिजनेस

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 10:00 PM (IST)

    आर माधवन और अजय देवगन की थ्रिलर शैतान आज से ठीक एक महीने पहले सिनेमाघरों में आई थी और फिल्म ने आते ही पूरा बॉक्स ऑफिस कब्जा लिया था। आखिरी पड़ाव पर भी ...और पढ़ें

    शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर चलाया जादू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर चलाया जादू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 8 मार्च को रिलीज हुई थी शैतान
    2. डेढ़ सौ के करीब पहुंचने में शैतान की हालत पस्त
    3. शैतान ने 32वें दिन किया इतना कारोबार

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shaitaan Box Office Day 32 Collection: विकास बहल के निर्देशन में बनी शैतान साल 2024 की सफल फिल्मों में शुमार हो गई है। कम बजट में बनी फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर चांदी-चांदी हो गई। एक महीने बाद भी ऑडियंस के सिर से शैतान का काला साया हटने का नाम नहीं ले रहा है।

    हॉरर थ्रिलर शैतान साल 2023 में आई फिल्म वश का हिंदी रीमेक है। फिल्म की कहानी एक ऐसे शैतान की है, जो लड़कियों को वश में कर लेता है। आर माधवन शैतान के किरदार में पूरी तरह ढले हुए नजर आए । फिल्म में अजय देवगन, ज्योतिका, जानकी बोधीवाला और अंगद राज भी अहम भूमिका में हैं।

    एक महीने बाद भी जारी शैतान का संघर्ष

    8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अजय देवगन स्टारर शैतान ने शानदार ओपनिंग की और 32 दिन भी फिल्म का कहर जारी है। रविवार को फिल्म ने क्रू से टक्कर ली और 1.1 करोड़ तक का बिजनेस कर डाला है। वीकडे (सोमवार) में बिजनेस पर असर पड़ा है, लेकिन बाकी दिनों से कम।

    View this post on Instagram

    A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

    सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, शैतान ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 32वें दिन 27 लाख रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 143.52 करोड़ हो गया है। जिस स्पीड से मूवी आगे बढ़ रही है, लग रहा है कि डेढ़ सौ करोड़ तक पहुंचने में शैतान को और पसीना बहाना पड़ेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Box Office Report: 2023 के मुकाबले गुलजार रही साल की पहली तिमाही, 800 करोड़ का बिजनेस कर चुकी हैं ये फिल्में

    कब ओटीटी पर आएगी शैतान?

    सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद शैतान ओटीटी पर भी दस्तक देने वाली है। हालांकि, अभी तक यह अनाउंस नहीं हुआ है कि फिल्म कब और कहां रिलीज होगी। फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक, आर माधवन और अजय देवगन स्टारर फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 3 मई को रिलीज की जाएगी। मगर अभी तक मेकर्स की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

    यह भी पढ़ें- Ajay Devgn को बर्थ डे पर फैंस ने दिया खास सरप्राइज, 'सिंघम' को देखने के लिए घर के बाहर उमड़ी भीड़