Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shaitaan Day 5 Box Office: वीक डे में भी नहीं कम हुआ 'शैतान' का क्रेज, 5वें दिन कर डाली सॉलिड कमाई

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 07:35 PM (IST)

    फिल्म Shaitaan इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। रिलीज के पहले 4 दिन में अजय देवगन और आर माधवन की इस हॉरर थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ...और पढ़ें

    5वें दिन शानदार रही शैतान की कमाई
    5वें दिन शानदार रही शैतान की कमाई

    HighLights

    1. हॉरर थ्रिलर शैतान का धमाका जारी
    2. 5वें दिन किया इतना कलेक्शन
    3. अजय देवगन की फिल्म ने जीता फैंस का दिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में अगर कोई फिल्म सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है तो वह शैतान (Shaitaan) है। अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन (R. Madhavan) स्टारर इस हॉरर थ्रिलर फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा उम्दा प्रदर्शन कर के दिखाया है। फैंस की तरफ से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के दम पर शैतान फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

    जिसका साफ असर फिल्म की 5वें दिन की कमाई पर देखने को मिला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शैतान ने रिलीज के 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार किया है।

    5वें दिन शैतान ने किया शानदार प्रदर्शन

    ओपनिंग वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली शैतान ने सोमवार को भी कमाई के मामले में शानदार लय बरकरार रखी है। इस हॉरर ड्रामा मूवी ने अब तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। जिसकी वजह से कलेक्शन के मामले में अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म असरदार साबित हुई है।

    इस बीच सैकनिल्क की तरफ से शैतान के 5वें दिन के कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़े सामने आए हैं। जिनके मुताबिक डायरेक्टर विकास बहल की इस फिल्म ने मंगलवार को करीब 6.70 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलकेक्शन किया है। वीक डे के आधार फिल्म की ये कमाई काबिल ए तारीफ मानी जा रही है।

    शैतान की कमाई का ग्राफ-

         दिन          कलेक्शन
        पहला        15.21 करोड़
        दूसरा       19.18 करोड़
        तीसरा       20.74 करोड़
        चौथा       7.81 करोड़
        पांचवा        6.70 करोड़
         कुल      68.70 करोड़

    100 करोड़ पर शैतान की निगाहें

    जिस तरह से शैतान की कमाई का कारवां आगे की तरफ बढ़ रहा है, उसके हिसाब से मूवी की नजर सेकंड वीकेंड तक 100 करोड़ के जुदाई आंकड़े को छूने पर रहेगी। हांलाकि इस बात में कोई दोहराए नहीं हैं कि शैतान को जिस हिसाब से अभी रिस्पॉन्स मिल रहा है। उसके आधार पर ये मूवी 100 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आसानी से कर सकती है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Shaitaan Box Office Day 4: मंडे टेस्ट में घबराया 'शैतान', लुढ़का फिल्म का बिजनेस, कमाए बस इतने करोड़