Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shaitaan Box Office Prediction: सिनेमाघरों में कल से 'शैतान' की दहशत, पहले दिन कितना कमाएगी अजय देवगन की फिल्म?

    Updated: Thu, 07 Mar 2024 06:20 PM (IST)

    Shaitaan Box Office Prediction अजय देवगन (Ajay Devgn) एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए स्क्रीन पर लौट रहे हैं। उनकी फिल्म शैतान आठ मार्च क ...और पढ़ें

    इतने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है 'शैतान' / फोटो- Instagram
    इतने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है 'शैतान' / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. शैतान की पहले दिन होगी शानदार ओपनिंग
    2. 8 मार्च को शिवरात्री पर होगी अजय देवगन की फिल्म रिलीज
    3. पहली बार दिखेगी अजय देवगन- आर माधवन की जोड़ी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन (R Madhavan) की फिल्म 'शैतान' को सिनेमाघरों में रिलीज होने में बस चंद घंटे ही बचे हुए हैं। एक लंबे समय के बाद अजय देवगन की हॉरर फिल्मों में वापसी हो रही है।

    बीता साल अजय देवगन के लिए कुछ खास साबित नहीं हुआ था, उनकी फिल्म 'भोला' ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर एवरेज कमाई की थी। हालांकि, अब 2024 में एक बार फिर से वह अपने दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार बैठे हैं। शैतान की एडवांस बुकिंग चार दिन पहले यानी कि 3 मार्च को शुरू हुई थी।

    रिलीज से एक दिन पहले इस फिल्म की लाखों में टिकट बिक्री हो चुकी है, जिससे इस फिल्म ने करोड़ों कमा लिए हैं। फिल्म के एडवांस बुकिंग कलेक्शन को देखते हुए ये फिल्म ओपनिंग डे पर कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है, चलिए जानते हैं।

    एडवांस बुकिंग में 'शैतान' ने अब तक की इतनी कमाई

    बुधवार तक शैतान ने एडवांस बुकिंग में कितना कलेक्शन किया था, ये तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं। अब अजय देवगन और आर माधवन की सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म की एडवांस बुकिंग का गुरूवार की शाम तक का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। बुधवार को लगभग फिल्म की करीबन 89 हजार के आसपास टिकट बिकी थी और शैतान ने रिलीज से पहले दो करोड़ की कमाई कर ली थी ।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Shaitaan Advance Booking Collection: रिलीज से एक दिन पहले शैतान की बल्ले-बल्ले, शानदार ओपनिंग की गारंटी!

    सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरूवार की शाम तक शैतान की ऑनलाइन टिकट करीबन 1 लाख 19 हजार 828 के आसपास बिक चुकी है। लाखों की टिकट बेचकर गुरूवार को इस फिल्म ने टोटल 2 करोड़ 71 लाख की कमाई कर ली है।

    शैतान के पास अब भी रात बाकी है, जहां फिल्म की ऑनलाइन टिकट्स बुकिंग और कलेक्शन में बढ़ोतरी हो सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि एडवांस बुकिंग में ये अजय देवगन की फिल्म रात तक 3.50 करोड़ का फाइनल कलेक्शन कर सकती है।

    फ्राइडे को इतने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग

    अजय देवगन की फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि 'शैतान' की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग शानदार हो सकती है।

    रिलीज से पहले फिल्म की टिकट बिक्री और कमाई के आंकड़ों को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये मूवी शुक्रवार को 10 से 12 करोड़ के बीच में ओपनिंग कर सकती है। अजय देवगन की फिल्म का ओपनिंग वीकेंड अच्छा बीतने के काफी चांस हैं, क्योंकि इसके साथ कोई फिल्म क्लैश नहीं हो रही है।

    यह भी पढ़ें: Shaitaan: 'शैतान' से होगा Ajay Devgn का होगा सामना, पॉकेट ढीली करने से पहले फिल्म के बारे में जानिए ये 5 बातें