Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shaitaan Day 12 Box Office: 'शैतान' ने पकड़ी ली 'दृश्यम 2 की डगर, 12वें दिन फिर से कमाई में भरी हुंकार

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 08:40 PM (IST)

    Shaitaan Box Office Collection Day 12 अजय देवगन और आर माधवन की हॉरर थ्रिलर शैतान रिलीज के दो सप्ताह पूरे करने की कगार पर खड़ी है। अब तक इस फिल्म ने अप ...और पढ़ें

    12वें दिन शैतान किया इतना कारोबार (Photo credit-X)
    12वें दिन शैतान किया इतना कारोबार (Photo credit-X)

    HighLights

    1. शैतान का शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जारी
    2. अजय देवगन की फिल्म ने किया कमाल
    3. अब तक किया करोड़ का बिजनेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shaitaan Day 12 Box Office Collection: हॉरर थ्रिलर जॉनर के आधार पर डायरेक्टर विकास बहल की फिल्म शैतान ने एक अनोखा कारनाम कर के दिखा दिया है। अजय देवगन और साउथ सुपरस्टार ज्योतिका-आर माधवन जैसे फिल्मी सितारों से सजी शैतान ने अब तक सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अपनी छाप छोड़ी है। 

    जल्द ही ये सुपरनेचुरल हॉरर मूवी रिलीज का दूसरा सप्ताह पूरा करने वाली है। इससे पहले शैतान के 12वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ताजा रिपोर्ट सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि दूसरे मंगलवार को इस मूवी ने कितना कारोबार कर लिया है। 

    12वें दिन शैतान की कमाई रही शानदार

    ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि सेकंड वीकेंड के बाद शैतान की कमाई की रफ्तार धीमा पड़ सकती है। लेकिन फिलहाल ऐसा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। रिलीज के 12वें दिन शैतान ने अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत हाल ही में रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा और अदा शर्मा की बस्तर-द नक्सल स्टोरी से भी ज्यादा कमाई कर ली है।

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे मंगलवार को अजय देवगन और आर माधवन की इस फिल्म ने करीब 3 करोड़ की कमाई कर ली है, जोकि नॉन हॉलिडे के हिसाब से काफी शानदार मानी जा रही है। अब तक के प्रदर्शन के आधार पर शैतान को इस साल की हिट फिल्म भी माना जा सकता है।

    खबरें और भी

       दिन 12     3 करोड़
      पहला सप्ताह     81.60 करोड़
      सेकंड वीकेंड     24.41 करोड़
       कुल     112 करोड़

    दृश्यम 2 की राह पर शैतान

    फिल्म शैतान की कामयाबी को साल 2022 में आई अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम 2 की तरह ही देखा जा रहा है। दोनों फिल्मों का जॉनर बेशक अलग है, लेकिन दृश्मय सीरीज की तरह शैतान में भी अजय अपनी फैमिली के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हैं।

    फिलहाल शैतान की कुल कमाई 112 करोड़ कर ली है और दृश्यम 2 का लाइफटाइम नेट कलेक्शन 240 करोड़ रहा था। हालांकि इस टोटल तक पहुंचना शैतान के लिए थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है।

    ये भी पढ़ें- Horror TV Show: शर्त लगा लो! अकेले बैठकर नहीं देख पाओगे ये हॉरर टीवी शो, डर से आज भी कांप उठेगी रूह