Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shaitaan Day 19 Box Office: नॉन हॉलिडे में भी नहीं थमा 'शैतान' का तूफान, 19वें दिन साउथ की ब्लॉकबस्टर को दी टक्कर

    Updated: Tue, 26 Mar 2024 10:09 PM (IST)

    Shaitaan Day 19 Box Office Collection अजय देवगन और ज्योतिका की फिल्म शैतान इस साल की सफल फिल्मों की लिस्ट में काफी आगे पहुंच गई है। बीते वीकेंड पर बॉक ...और पढ़ें

    19वें दिन शैतान की शानदार कमाई (Photo Credit-X)
    19वें दिन शैतान की शानदार कमाई (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. शैतान का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम
    2. अजय देवगन की फिल्म साउथ की मूवी पर भारी
    3. अब तक कर डाली इतनी कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shaitaan Box Office Collection Day 19: डायरेक्टर विकास बहल की फिल्म सुपरनेचुरल थ्रिलर शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में जमकर गर्दा उड़ाया है। फिल्म रिलीज के तीन सप्ताह पूरे करने की दहलीज पर खड़ी है, लेकिन कलेक्शन के मामले में अभी भी ये मूवी हार मानने के लिए तैयार नहीं है।

    इस बीच शैतान के 19वें दिन के कारोबार की लेटेस्ट डिटेल्स सामने आ गई है, जिसके मुताबिक अजय देवगन (Ajay Devgn) और ज्योतिका की इस हॉरर थ्रिलर साउथ सिनेमा की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म को पीछे छोड़ सकती है। 

    19वें दिन इस साउथ मूवी से आगे निकली शैतान

    बीते दिनों में कमाई के मामले में धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर शैतान ने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को धूल चटाई है। लेकिन अबकी बार अजय की फिल्म ने साउथ सिनेमा की पॉपुलर फिल्म सालार-पार्ट 1 सीजफायर को पछाड़ दिया है। दरअसल रिलीज के 19वें दिन साउथ सुपरस्टार प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्शन पैकेड मूवी सालार ने करीब 2.2 करोड़ की कमाई की थी।

    ऐसे में सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर शैतान ने 19वें दिन खबर  लिखे जाने तक करीब करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। थोड़ी देर में इन आंकड़ों में फेरबदल होगा और उस लिहाज से शैतान सालार से आगे निकलती दिखेगी। हांलाकि नेट कलेक्शन के मामले में अभी ये फिल्म सालार से कोसों पीछे है।

    मालूम हो कि शैतान ने अब तक कुल कमाई 133 करोड़ कर ली है और 150 करोड़ का आंकड़ा छूने से महज 16 करोड़ पीछे हैं। 

        सालार 19वें दिन कमाई    2.2 करोड़
        शैतान 19वें दिन कमाई    2 करोड़
        सालार कुल कमाई    403 करोड़
        शैतान कुल कमाई    134 करोड़

    ओटीटी पर रिलीज होगी शैतान

    ऐसा माना जा रहा है कि सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब अगले महीने की अंतिम में शायद शैतान को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है। मशहूर ओटीटी एप नेटफ्लिक्स ने अजय देवगन की इस फिल्म के राइट्स पहले ही खरीद लिए हैं। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Shaitaan Worldwide Collection: शैतान के आगे नहीं चलेगा 'हनु मैन' का बल? टूट सकता है इस बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड