यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shaitaan Day 30 Box Office: अंतिम बार फिर से जाग उठा सोया 'शैतान', 30वें दिन कर डाली चौंकाने वाली कमाई
Shaitaan Collection Day 30 फिल्म शैतान अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ है। कुछ दिन बाद ही अजय देवगन और आर माधवन की इस हॉरर थ्रिलर का बॉक्स ऑफिस पर सफर खत्म ...और पढ़ें

HighLights
- शैतान ने 30वें दिन छापे इतने नोट
- अजय देवगन की फिल्म रही सुपरहिट
- कुल कमाई हुई इतनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shaitaan Day 30 Box Office Collection: अजय देवगन और आर माधवन (R Madhavan) की हॉरर थ्रिलर शैतान जल्द ही बॉक्स ऑफिस को अलविदा कहती हुई नजर आने वाली है। फिल्म ने रिलीज का पहला महीने लगभग पूरा कर लिया है। इस दौरान कमाई के मामले में शैतान ने जमकर गदर मचाया है। आलम ये ही कि रिलीज के 30 दिन बाद भी शैतान की कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
इस बीच डायरेक्टर विकास बहल की शैतान ने 30वें दिन एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में तेज रफ्तार से प्रदर्शन कर के दिखाया है, जिसकी बदौलत फिल्म की टोटल कमाई में काफी बढ़ोत्तरी हुई है।
शैतान ने 30वें दिन किया कमाल
बीते 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली शैतान 8 अप्रैल यानी कल रिलीज का फर्स्ट मंथ और 31 दिनों का शानदार सफर पूरा कर लेगी। इस दौरान बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अजय देवगन की इस सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर ने जमकर गर्दा उड़ाया और कई बड़ी फिल्मों की छुट्टी कर दी।

हालांकि क्रू की रिलीज के बाद से शैतान के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन वह इतनी अधिक नहीं थी, जो इस मूवी के टोटल कारोबार को प्रभावित कर सके। इस बीच सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार शैतान ने रिलीज के 30वें दिन एक फिर से बॉक्स ऑफिस पर हुंकार भरी है और करीब 72 लाख का कलेक्शन कर डाला है।
| पहला सप्ताह | 81.60 करोड़ |
| दूसरा सप्ताह | 36.08 करोड़ |
| तीसरा सप्ताह | 20.4 करोड़ |
| चौथा सप्ताह | 6.57 करोड़ |
| 30वां दिन | 72 लाख |
| कुल | 146 करोड़ |
कमाई में देखने को मिला भारी उछाल
बीते 5 दिनों से देखा जा रहा था कि शैतान की कमाई लाखों में रह रही थी। लेकिन शनिवार को एक बार से इस मूवी के कलेक्शन भारी उछाल देखने को मिला है। जोकि काबिल एक तारीफ माना जा रहा है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि शैतान का लाइफटाइम नेट कलेक्शन 150 करोड़ के करीब पहुंच सकता है।