Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shaitaan Day 6 Box Office Report: 'शैतान' की तबाही जारी, छठे दिन का कलेक्शन बंपर, धड़ल्ले से छापे नोट

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 11:00 PM (GMT+05:30)

    Shaitaan Box Office Collection Day 6 हॉरर थ्रिलर फिल्म शैतान का इस समय कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है। हर रोज कमाई के मामले अजय देवगन ( ...और पढ़ें

    छठे दिन भी जारी शैतान का कमाल (Photo Credit-Instagram)
    छठे दिन भी जारी शैतान का कमाल (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. शैतान का शानदार कलेक्शन जारी
    2. अजय देवगन की मूवी ने जीता फैंस का दिल
    3. हॉरर थ्रिलर शैतान कर रही है कमाल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shaitaan Day 6 Box Office Collection: अजय देवगन और आर माधवन की बहुचर्चित फिल्म शैतान का सिक्का इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर जमकर चमक रहा है। रिलीज का पहला सप्ताह पूरा करने की कगार पर खड़ी ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।

    यही कारण है जो दिन प्रतिदिन शैतान का कलेक्शन तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इस बीच शैतान के छठे दिन की कारोबार की ताजा जानकारी सामने आई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस हॉरर थ्रिलर ने बुधवार को कितने नोट छापे हैं।

    छठे दिन शैतान की कमाई रही इतनी

    डायरेक्टर विकास बहल की शैतान को जिस तरह से दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, उसके आधार पर इसका हिट होना बनता है। ऐसा माना जा रहा था कि ओपनिंग वीकेंड के बाद अजय देवगन और ज्योतिका की फिल्म की कमाई का ग्राफ नीचे की तरफ जाएगा।

    हांलाकि कारोबार में गिरावट जरूर आई, लेकिन उतनी नहीं जो मेकर्स के लिए चिंता का सबब बने। इस बीच सैकनिल्क के की तरफ से शैतान के छठे दिन की कमाई के अनुमानित आंकड़े पेश किए गए हैं। जिसके आधार पर बुधवार को इस मूवी ने करीब 6.15 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही अजय की फिल्म के टोटल कलेक्शन में काफी मात्रा में इजाफा देखने को मिला है।

    खबरें और भी

    शैतान का कलेक्शन ग्राफ

        पहला दिन         15.91 करोड़
        दूसरा दिन         19.18 करोड़
        तीसरा दिन         20.74 करोड़
        चौथा दिन         7.81 करोड़
        पांचवा दिन         6.57 करोड़
        छठा दिन         6.15 करोड़
        कुल        75.66 करोड़

    पहले हफ्ते में 80 करोड़ कमाएगी शैतान

    जिस तरह से फिलहाल शैतान की कमाई का कारवां चल रहा है, उसे देख ये कहा जा सकता है कि रिलीज के पहले सप्ताह में अजय देवगन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। अभी फिल्म कमाई के इस नंबर्स से करीब 5 करोड़ पीछे है।

    ये भी पढ़ें- Shaitaan के धमाके के बीच अजय देवगन की निकली लॉटरी, 5 साल पहले आई सुपरहिट फिल्म के सीक्वल पर लगी मुहर