यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shaitaan Day 7 Box Office Report: फर्स्ट वीक टेस्ट में पास हुई 'शैतान', 7वें दिन कमाई से मचा दिया गदर
Shaitaan Box Office Collection Day 7 निर्देशक विकास बहल की हॉरर थ्रिलर शैतान इस वक्त सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। कमाई के मामले में ...और पढ़ें

HighLights
- एक सप्ताह में शैतान ने किया इतना कलेक्शन
- अजय देवगन की फिल्म ने छोड़ी छाप
- कमाई के मामले में शैतान ने उड़ाया गर्दा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shaitaan One Week Box Office Collection: निर्देशक विकास बहल की पहली हॉरर थ्रिलर फिल्म के आधार पर शैतान ने अपने कमाल कर के दिखा दिया है। रिलीज के पहले सप्ताह में अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन की शैतान ने कमाई के मामले में जमकर गर्दा उड़ाया है।
फैंस के बीच इस मूवी को लेकर जबरदस्त हाइप बना हुआ है। इस बीच शैतान के रिलीज ते 7वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ताजा रिपोर्ट सामने आ गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि गुरुवार को अजय की इस मूवी ने कितना कारोबार किया है।
एक हफ्ते में शैतान ने मचाई धूम
शैतान ने रिलीज के पहले सप्ताह में शानदार कलेक्शन के टेस्ट को फुल ऑन मार्क्स के साथ पास कर लिया है। पहले दिन से लेकर 7वें दिन तक अजय देवगन और आर माधवन की इस फिल्म ने कमाई की बेहतरीन लय को बरकरार रखा है। ओपनिंग वीकेंड के बाद इस फिल्म के सामने वीक डे में कारोबार के लिहाज से अच्छा प्रदर्शन करने की चुनौती थी, जिसके आधार शैतान खरी उतरी है।

इस बीच सैकनिल्क की तरफ से इस हॉरर थ्रिलर फिल्म के रिलीज के 7वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अनुमानित आंकड़े पेश किए गए हैं। जिनके मुताबिक शैतान ने गुरुवार को करीब 5.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है, जो काफी कारगर माना जा रहा है।
खबरें और भी
फिल्म की फर्स्ट वीक कलेक्शन रिपोर्ट
| पहला दिन | 15.91 करोड़ |
| दूसरा दिन | 19.18 करोड़ |
| तीसरा दिन | 20.74 करोड़ |
| चौथा दिन | 7.81 करोड़ |
| पांचवा दिन | 6.57 करोड़ |
| छठा दिन | 6.27 करोड़ |
| सातवां दिन | 5.75 करोड़ |
| कुल | 81.53 करोड़ |
शैतान के सामने इन मूवीज की चुनौती
15 मार्च यानी कल से सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा और अदा शर्मा की बस्तर-द नक्सल स्टोरी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इनकी रिलीज से शैतान की कमाई प्रभावित हो सकती है। जिसके आधार पर अजय देवगन की फिल्म के सामने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन का शानदार सिलसिला बनाए रखने का चैलेंज रहेगा।