Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Box Office: 'शुभ मंगल सावधान' ने पहले दिन जमा किये इतने करोड़

    By मनोज वशिष्ठEdited By:
    Updated: Sun, 03 Sep 2017 01:49 PM (IST)

    शुभ मंगल सावधान को आर एस प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है। वीकेंड में फ़िल्म के कलेक्शंस बेहतर होने का अुनमान है। ...और पढ़ें

    Box Office: 'शुभ मंगल सावधान' ने पहले दिन जमा किये इतने करोड़
    Box Office: 'शुभ मंगल सावधान' ने पहले दिन जमा किये इतने करोड़

    मुंबई। आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की फ़िल्म 'शुभ मंगल सावधान' क्रिटिक्स का दिल जीतने में कामयाब रही है, पर लगता है कि दर्शकों का साथ पाने में थोड़ा वक़्त लगेगा।

    पहली सितंबर को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने महज़ 2.71 करोड़ की ओपनिंग ली है। 'शुभ मंगल सावधान' को आर एस प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है। वीकेंड में फ़िल्म के कलेक्शंस बेहतर होने का अुनमान है। यहां ग़ौर करने वाली बात ये भी है कि 'शुभ मंगल सावधान' के साथ 'बादशाहो' रिलीज़ हुई है, जो स्टारडम और बजट के मामले में इससे कहीं गुना बड़ी फ़िल्म है। मगर, ज़बर्दस्त कंटेंट और माउथ पब्लिसिटी की वजह से 'शुभ मंगल सावधान' ने पकड़ बना रखी है। देश में फ़िल्म को 1400 स्क्रींस पर रिलीज़ किया गया है, जबकि ओवरसीज़ में इसे 250 स्क्रींस मिली हैं।

    यह भी पढ़ें: अजय की बादशाहो ने बॉक्स ऑफ़िस पर मचायी लूट, मगर फिर भी पीछे

    आयुष्मान और भूमि की ये दूसरी फ़िल्म है। इससे पहले दोनों 2015 की फ़िल्म 'दम लगा के हईशा' में साथ आये थे, जिसने महज़ 1.1 करोड़ का ओपनिंग ली थी, मगर हिट रही। आयुष्मान की इस साल ये तीसरी रिलीज़ है, जबकि भूमि की दूसरी। आयुष्मान और परिणीति चोपड़ा की 'मेरी प्यारी बिंदु' फ्लॉप रही, जबकि 'बरेली की बर्फ़ी' अच्छी चल रही है। ये फ़िल्म अब तक 27 करोड़ से ज़्यादा जमा कर चुकी है। 'बरेली की बर्फ़ी' में राजकुमार राव और कृति सनोन भी मुख्य किरदारों में शामिल थे।

    यह भी पढ़ें: क्या भूमि पेडनेकर स्मॉल स्क्रीन पर रखेंगी क़दम, जवाब यहां है

    भूमि इससे पहले अक्षय कुमार के साथ 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' में फ़ीमेल लीड में नज़र आयीं। 129 करोड़ से अधिक कलेक्ट करके 'टॉयलेट...' इस साल की सुपर हिट फ़िल्मों में शामिल हो चुकी है।