Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sikandar Box Office Collection Day 1: सिकंदर का हो गया खेल या बन गई रेल? पहले दिन खाते में आई इतनी रकम

    Updated: Sun, 30 Mar 2025 09:10 PM (IST)

    Sikandar Box Office Collection सलमान खान की फिल्म सिकंदर ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग और ट्रेलर ने जिस तरह का क ...और पढ़ें

    सलमान खान की फिल्म का कितना रहा कलेक्शन (Photo: Instagram)
    सलमान खान की फिल्म का कितना रहा कलेक्शन (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. 30 मार्च को रिलीज हुई सिकंदर
    2. कितना रहा पहले दिन का कलेक्शन
    3. ईद पर सलमान का फैंस को तोहफा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman khan) की मच अवेटेड फिल्म सिकंदर, ईद 2025 से एक दिन पहले रविवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि,फिल्म को रिलीज के तुरंत बाद झटका लगा क्योंकि यह ऑनलाइन पायरेसी का शिकार हो गई। हालांकि इसने सलमान को दो साल के अंतराल के बाद एक्शन में वापस देखने के लिए सिनेमाघरों में प्रशंसकों की भीड़ को नहीं रोका। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज वैसा ही है। सिनेमाघरों के बाहर लाइने लगने लगीं और लोग भाईजान की एंट्री पर जमकर तालियां बजा रहे थे।

    रश्मिका मंदाना हैं लीड एक्ट्रेस 

    सलमान खान ने डेढ़ साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की। उनकी आखिरी फिल्म किसी का भाई किसी की जान थी, साल 2023 में रिलीज हुई थी। वहीं इस फिल्म के जरिए सलमान निर्देशक एआर मुरुगादास के साथ पहली बार काम कर रहे हैं। वहीं बैक-टू-बैक बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर देने वाली साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी इस फिल्म में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाती नजर आएंगी। पुष्पा 2 , एनिमल और छावा के बाद ये उनकी चौथी ब्लॉकबस्टर फिल्म हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: Sikandar Review: नया डायरेक्टर, तकदीर पुरानी! क्या है Salman Khan की 'सिकंदर' की कहानी?

    क्या है फिल्म का कलेक्शन?

    वहीं इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ गया है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने सभी भाषाओं के लिए अपने पहले दिन भारत में 17.52 करोड़ रुपये की कमाई की। इस डेटा में रात 9 बजे तक की एडवांस बुकिंग शामिल है। हालांकि ये आंकड़े बदल भी सकते हैं। एक अनुमान के हिसाब से फिल्म 20 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर सकती है। 

    सलमान के लिए खुद का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल

    सिकंदर की हिंदी में कुल 20.95 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। शाम के शो में 25 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखी गई। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, फिल्म की टिकट बिक्री में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। पूरे भारत में हिंदी में इसके 8,000 से ज्यादा शो थे। सलमान की इस फिल्म पर उनकी पिछली फिल्म टाइगर 3 के ओपनिंग डे कलेक्शन को पार करने का दबाव है, जिसने पहले दिन 44.5 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि, टाइगर 3 का कुल प्रदर्शन निराशाजनक रहा, क्योंकि इसने 300 करोड़ रुपये के कथित बजट के मुकाबले दुनिया भर में 464 करोड़ रुपये कमाए।

    खबरें और भी

    मोहनलाल की फिल्म से मुकाबला

    अब ये देखने वाली बात होगी कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन क्या हश्र होता है। इस समय सिकंदर का सीधा कॉम्पटीशन मोहनलाल की मलयालम फिल्म एल 2: एम्पुरान के साथ है, जिसने रिलीज के चार दिनों के भीतर 57.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

    यह भी पढ़ें: 'चक दे फट्टे...' Sikandar की सक्सेस पर सनी देओल ने दी सलमान खान को बधाई, फैंस बोले- 'जाट कमाल करेगी'