यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sikandar Collection Day 13: ‘जाट’ के आते ही ‘सिकंदर’ का सूपड़ा साफ! 13वें दिन पाई-पाई के लिए तरसे भाईजान
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की दीवानगी लोगों के बीच नेक्सट लेवल पर देखने को मिलती है। प्रशंसक उन्हें प्यार से भाईजान कहते हैं। साल 2023 के बाद सलमा ...और पढ़ें

HighLights
- सलमान खान की सिकंदर फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- जाट के आने से सिकंदर को हुआ नुकसान
- सिकंदर का 13वें दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की सिकंदर का सिनेमा लवर्स ने बेसब्री से इंतजार किया। 30 मार्च को फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। सलमान के स्टारडम के हिसाब से मूवी को बड़ी ओपनिंग नहीं मिली। एआर मुरुगदास की फिल्म को खराब रिव्यू मिले और इसका असर कलेक्शन पर भी देखने को मिला, लेकिन सलमान खान की पॉपुलैरिटी के चलते लोगों ने फिल्म को शुरुआती दिनों में जरूर देखा। रश्मिका मंदाना के साथ सलमा की जोड़ी पर सवाल भी खड़े हुए। आइए जानते हैं कि 13वें दिन फिल्म की कमाई का क्या हाल रहा है।
सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सलमान खान की सिकंदर की कमाई का ग्राफ शुरुआती दिनों में लगातार बढ़ता रहा। पहले सप्ताह में मूवी ने 90.25 करोड़ का कलेक्शन भारत में किया। इसके बाद फिल्म ने दूसरे सप्ताह में 17.55 करोड़ की कमाई की। तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बाद सिकंदर की कमाई में गिरावट दर्ज देखने को मिली है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 13वें दिन सिकंदर फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 30 लाख का कलेक्शन किया है। वहीं, कुल कलेक्शन 108.1 करोड़ हो चुका है। जाट फिल्म के रिलीज होने के बाद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाए रखने चुनौती का काम हो गया है। खैर, अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कितने करोड़ के कल्ब में अपनी जगह बनाए रखती है। फिलहाल तो बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की जाट का जिक्र ही देखने को मिल रहा है।
सिकंदर फिल्म की कहानी क्या है?
एआर मुरुगदास की निर्देशित सिकंदर की कहानी एक फ्लाइट के सीन से शुरू होती है, जिसमें सिकंदर (सलमान खान) एक राजनेता के बेटे अर्जुन (प्रतीक बब्बर) को पीट देते हैं। दरअसल, वह फ्लाइट में मौजूद एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहा होता है। इसके बाद उसकी दुश्मनी सलमान के किरदार से हो जाती है। कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है, जब प्रतीक के पिता के भेजे गुंड़ों से लड़ने के दौरान सलमान खान अपनी ऑनस्क्रीन वाइफ रश्मिका मंदाना को खो देते हैं।
खबरें और भी
हालांंकि, रश्मिका ने अपने शरी के अंगों का मौत से पहले दान कर दिया था। वहीं, उनके चले जाने के बाद तीन लोगों को उनके शरीर के अंग मिलते हैं। कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है, जब सलमान मुंबई उन तीनों से मिलने पहुंचते हैं और इस दौरान वह अपनी पत्नी की मौत का बदला भी लेते हैं।