Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sikandar Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस का राजा निकला ‘सिकंदर’, तीसरे दिन की कमाई ने बदल दिया पूरा गणित

    Updated: Tue, 01 Apr 2025 09:26 PM (IST)

    सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ईद से ठीक एक दिन पहले भाईजान लेटेस्ट फिल्म से फैंस को ईदी देने आए। प्रशंस ...और पढ़ें

    सिकंदर फिल्म की तीसरे दिन की कमाई (Photo Credit- Instagram)
    सिकंदर फिल्म की तीसरे दिन की कमाई (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सिनेमाघरों में रिलीज हुई सलमान की फिल्म
    2. बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ की मिली ओपनिंग
    3. तीसरे दिन की कमाई का आंकड़ा आया सामने

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान का नाम उन चुनिंदा स्टार्स की लिस्ट में शामलि है, जिनकी फिल्म को प्रशंसक सिनेमाघरों में देखने जरूर जाते हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान ने भी इस बात का जिक्र किया कि उनके फैंस फिल्म को 200 करोड़ के पार आसानी से करवा देंगे। फिल्म को खराब रिव्यू मिले और आईएमडीबी पर भी इसने कम रेटिंग हासिल की। इसके बाद भी एआर मुरुगदास की निर्देशित मूवी को दर्शकों की कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

    सलमान की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस में बनी सिकंदर ने पहले दिन भारत में 30.06 करोड़ का कलेक्शन किया। सलमान की फिल्म का जबरदस्त बज ट्रेलर रिलीज के बाद से देखने को मिला। इस हिसाब से मूवी को कम से कम 50 करोड़ का आंकड़ा पार करना चाहिए था, लेकिन कमाई के मोर्चे पर फिल्म ऐस करने में सफल साबित नहीं हो पाई। इसके बाद दूसरे दिन की कमाई में उछाल देखने को मिला। 

    Photo Credit- Instagram

    मेकर्स की ओर से शेयर किए गए आंकड़े के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को 33.36 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद अंदाजा लगाया गया कि फिल्म की कमाई का ग्राफ अब तेजी से ऊपर की ओर जाएगा। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो खबर लिखे जाने तक सिकंदर ने 14.58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसमें बदलाव होना संभावित है। माना जा रहा है कि इसकी कमाई का आंकड़ा 20 करोड़ के आसपास पहुंच सकता है। अगर ऐसा होता है, तो वीकडे में भी फिल्म के कलेक्शन को अच्छा माना जाता है।

    सिकंदर फिल्म की स्टोरी क्या है?

    राजकोट के राजा संजय के किरदार में सलमान खान नजर आए। फिल्म की शुरुआत में ही दिखाया गया कि उन्होंने फ्लाइट में एक राजनेता के बेटे अर्जुन (प्रतीक बब्बर) को पीट दिया। दरअसल, वह वहां पर मौजूद एक महिला का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद मिनिस्टर सलमान खान के किरदार से बदला लेने की हर संभव कोशिश करता है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए घर जाती है, लेकिन राजा होने के कारण सलमान के किरदारों को लोगों का बेशुमार प्यार मिलता है और वह उसकी रक्षा करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच जाते हैं। खैर, मिनिस्टर के गुंडे सिकंदर के पीछे पड़ जाते हैं और इस लड़ाई के कारण उन्हें अपनी पत्नी साईंश्री (रश्मिका मंदाना) को खोना पड़ता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Sikandar के आधे बजट तक Salman Khan ने ली फीस! छावा की सक्सेस के बाद भी Rashmika Mandanna के हाथ आए इतने करोड़

    Photo Credit- Instagram

    रश्मिका की मौत के बाद उनके शरीर के अंगों से तीन जरूरतमंद लोगों की जान बचती है। फिर सलमान खान उन तीनों से मिलने मुंबई पहुंचते हैं। मुलाकात के बाद संजय के पीछे फिर से मिनिस्टर के गुंडे और उसका बेटा पड़ जाता है, लेकिन हमला करने की नाकाम कौशिश के कारण उसकी मौत हो जाती है। इसके बाद कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है और राजनेता उन तीनों लोगों को जान से खत्म करने की धमकी देता है, जिन्हें सिकंदर की पत्नी के अंग मिले थे। इससे आगे की कहाने में कई रोचक मोड़ देखने को मिलेंगे। ऐसे में आपको इससे आगे की स्टोरी के लिए खुद फिल्म देखनी चाहिए।

    ये भी पढ़ें- Sikandar Collection Day 2: फायर निकला सिकंदर! दूसरे ही दिन सलमान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया तख्तापलट