Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sikandar Collection: सिकंदर के निशाने पर होंगी 7 फिल्में, ओपनिंग डे पर कर सकती है काम तमाम?

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sun, 23 Mar 2025 11:05 AM (IST)

    सलमान खान (Salman Khan) इस वक्त साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर (Sikandar) की रिलीज को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म के कई गाने भी अब तक सामन ...और पढ़ें

    इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी सिकंदर (Photo Credit- Instagram)
    इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी सिकंदर (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. 30 मार्च को रिलीज हो रही सिकंदर
    2. टॉप ओपनर्स का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
    3. लिस्ट में पुष्पा 2, जवान और छावा शामिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sikandar Collection: सलमान खान आखिरी बार टाइगर 3 (Tiger 3) में नजर आए थे। ये फिल्म अभिनेता के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई थी। एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म ने साल 2023 में 43 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी।

    हालांकि इसके बाद सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई थी जिन्होंने पहले दिन ही शानदार ओपनिंग की थी। तो आज हम उन फिल्मों पर नजर डालेंगे जिन्होंने अपने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। साथ ही जानेंगे कि क्या भाईजान की सिकंदर रिलीज के बाद इन फिल्मों के बनाए रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब हो पाएगी?

    बॉक्स ऑफिस की टॉप ओपनर्स को दे पाएंगे मात?

    फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श (Taran Adarsh) के मुताबिक फिल्म पहले दिन 'टाइगर 3' (Tiger 3) का रिकॉर्ड तोड़ सकती है और 43 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है कि मूवी को त्योहार के मौके पर रिलीज किया जा रहा है जिससे कि ज्यादा से ज्यादा दर्शकों के थिएटर पहुंचने की उम्मीद है।

    Photo Credit- Instagram

    हालांकि ये इतना भी आसान नहीं होगा। क्योंकि सिकंदर से पहले अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर 86 करोड़ की ओपनिंग ले चुका है। वहीं शाह रुख खान की फिल्म जवान ने भी रिलीज के पहले दिन 71.63 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में सलमान की फिल्म पर खासा प्रेशर देखने को मिल सकता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Sikandar Trailer: सलमान खान ने खत्म कर दिया फैंस का इंतजार, इस दिन आ रहा है फिल्म का एक्शन-पैक ट्रेलर

    बॉक्स ऑफिस की टॉप ओपनिंग लेने वाली फिल्में

    • 2019- वॉर- 51.60 करोड़

    • 2020- तानाजी- 26.26 करोड़

    • 2021- सूर्यवंशी- 26.94 करोड़

    • 2022- केजीएफ चैप्टर- 54.95 करोड़

    • 2023- जवान- 71.63 करोड़

    • 2024- पुष्पा 2- 86 करोड़

    • 2025- छावा- 49.03 करोड़

    Photo Credit- Instagram

    कब रिलीज होगी सिकंदर(Sikandar Release Date)?

    फिलहाल फैंस की नजरें सलमान खान की 'सिकंदर' (Sikandar Trailer) के ट्रेलर पर टिकी हुई हैं। एक्टर के पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज किया जाने वाला है। वहीं मूवी को भी 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा मूवी में शरमन जोशी, काजल अग्रवाल, अंजिनी धवन, सत्यराज, प्रतीक बब्बर, नवाब शाह, चैतन्य चौधरी जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं।

    ये भी पढ़ें- Suspense Thriller Movies: साउथ की 5 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, अपराध और दहशत इन कहानियों को देख दहल जाएगा दिल