Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sikandar Box Office Day 17: इतने करोड़ से आगे नहीं बढ़ रहा 'सिकंदर' का कलेक्शन, Jaat ने लगा दिया खतरनाक ग्रहण

    Updated: Wed, 16 Apr 2025 10:29 AM (IST)

    सलमान खान की फिल्मों के लिए पिछले कुछ साल बॉक्स ऑफिस पर काफी सुस्त रहे। वह मल्टीस्टारर फिल्म के साथ आए स्क्रीन पर दमदार एक्शन भी दिखाया लेकिन दर्शकों ...और पढ़ें

    सिकंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17/ फोटो- Instagram
    सिकंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. 'सिकंदर' को बिल्कुल बेहाल कर चुका है 'जाट'
    2. इतने करोड़ पर अटकी पड़ी है 'सिकंदर' की कमाई
    3. क्या जल्द सिकंदर को छोड़ना पड़ेगा बॉक्स ऑफिस?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान का मुकद्दर बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त उनका साथ नहीं दे रहा है। किसी का भाई किसी की जान और टाइगर 3 के बाद अब भाईजान की 'सिकंदर' को भी मुंह की खानी पड़ी। ए आर मुरुगादास के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शुरुआत तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी हुई थी और 'सिकंदर' ने पहले ही दिन 26 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया। 

    हालांकि, सिकंदर के क्रेज के मुताबिक, इस फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर नहीं बढ़ी। छावा तो पहले ही सलमान खान की फिल्म के रास्ते का रोड़ा बनी हुई थी, लेकिन सनी देओल की 'जाट' ने आते ही बॉक्स ऑफिस के सिंहासन से 'सिकंदर' को इतना दूर फेंका है कि अब इसका लौटना नामुमकिन हो गया है। सिकंदर की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ पर आकर अटकी है, यहां पर पढ़ें रिपोर्ट:

    'जाट' के कारण 'सिकंदर' की इतने पर अटकी कमाई

    30 मार्च 2025 को ईद के मौके पर रिलीज हुई 'सिकंदर' का सिक्का बॉक्स ऑफिस पर बस आठ दिनों तक चला। उसके बाद इस फिल्म की कमाई डेढ़ करोड़ पर आ गई और 12वें ही दिन सलमान खान की एक्शन ड्रामा फिल्म का कलेक्शन लाखों में आ गिरा। तब से लेकर अब तक सिकंदर को एक बार भी उठने का मौका नहीं मिला है। वीकेंड एक फिल्म के लिए उम्मीद की  किरण बनकर आता है, जहां कलेक्शन में उछाल का चांस होता है। हालांकि, जाट ने तो सिकंदर को ऐसा फंसाया है कि लाखों से फिल्म करोड़ों में लौट ही नहीं पा रही है। 

    sikandar box office collection

    Photo Credit- Instagram 

    सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिकंदर ने रिलीज के 17वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल  27 लाख के आसपास मंगलवार को सिंगल डे पर कमाई की है। इस फिल्म ने इंडिया में नेट 109.66 करोड़ का कलेक्शन किया है, जोकि काफी समय से है। 

    खबरें और भी

    इंडिया नेट  109.66
    वर्ल्डवाइड  200.93 करोड़
    ओवरसीज  53.4
    सिंगल डे मंगलवार 27 लाख

    दुनियाभर में 'जाट' से आगे है सिकंदर

    वैसे तो सलमान खान की सिकंदर इंडिया और दुनियाभर दोनों ही जगह कलेक्शन के मामले में आगे चल रही है, लेकिन अगर आप सलमान खान के स्टारडम पर नजर डाले, तो 'सिकंदर' की कमाई मुट्ठीभर भी नहीं है। इंडिया में जहां सिकंदर की कमाई 109.66 करोड़ पर अटकी पड़ी है, तो वहीं वर्ल्डवाइड भी रश्मिका मंदाना की ये मूवी 200 करोड़ से आगे नहीं बढ़ पा रही है। 

    sikandar box office day 17

    Photo Credit- Instagram

    हालांकि, इंडिया से ज्यादा क्रेज 'सिकंदर' का विदेशों में देखने को मिला। यूएस में तो भाईजान की फिल्म का रिस्पांस काफी अच्छा था। ओवरसीज मार्केट में सिकंदर ने 53.4 करोड़ का कलेक्शन किया है।