यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sikandar VS Pushpa1: सिकंदर ने कर दिया Allu Arjun की पुष्पा का सूपड़ा साफ, बुधवार को तोड़ा ये रिकॉर्ड
सलमान खान की सिकंदर को आलोचनाओं के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी शुरुआत मिली थी। पहले दिन 30.6 करोड़ से ओपनिंग करने वाली सिकंदर का बुधवार को कलेक्शन ...और पढ़ें

HighLights
- सिकंदर ने तोड़ा पुष्पा: द राइज का रिकॉर्ड
- दो साउथ फिल्मों को मजा चखा चुका है 'सिकंदर'
- 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस इतनी दूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शुरुआत में सलमान खान ने फिल्मी करियर में कितना भी संघर्ष देखा हो, लेकिन अब वह अपने स्टारडम के उस लेवल पर पहुंच चुके हैं, जहां उनके नाम पर ही फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लेती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण उनकी ईद रिलीज फिल्म 'सिकंदर' है। ए आर मुरुगदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रश्मिका मंदाना और सलमान खान पहली बार साथ काम करते हुए दिखाई दिए।
'सिकंदर' को समीक्षकों के काफी खराब रिव्यू मिले, लेकिन इसके बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में सफल रही है। फिल्म को थिएटर में दर्शक मिल रहे हैं, यही वजह है कि मूवी ने 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से पहले ही केजीएफ 2 का रिकॉर्ड तीसरे दिन तोड़ा था और अब चौथे दिन में एंटर होते ही 'सिकंदर' ने अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक 'पुष्पा: द राइज' का भी एक बड़ा रिकॉर्ड ब्रेक किया है।
सिकंदर ने पुष्पा: द राइज का तोड़ा कौन सा रिकॉर्ड?
सिकंदर ने शुरुआती तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया। ईद पर तो भाईजान की फिल्म पर नोटों की काफी बारिश हुई, लेकिन बुधवार को मूवी के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। सिकंदर ने रिलीज के चौथे दिन यानी कि बुधवार को सिंगल डे में 9.75 करोड़ के आसपास की कमाई की है।
यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office Day 48: Sikandar ने छावा का तोड़ा सबसे बड़ा सपना, बुधवार को बदल दिया पूरा समीकरण
'सिकंदर' ने अपनी सिंगल डे की कमाई से अल्लू अर्जुन की साल 2021 में रिलीज हुई पैन इंडिया रिलीज फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को पीछे छोड़ दिया है। अल्लू और रश्मिका मंदाना की तेलुगु एक्शन फिल्म को हिंदी भाषा में भी रिलीज किया गया था।
खबरें और भी
.jpg)
Photo Credit- Instagram
सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदी में पुष्पा द राइज ने चौथे दिन पर 3.7 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था और सिकंदर ने उससे 6 करोड़ ज्यादा कमा कर अल्लू अर्जुन की फिल्म का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है।
पुष्पा: द राइज के एक नहीं दो रिकॉर्ड पर 'सिकंदर' की नजर
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' पुष्पा: द राइज के चौथे दिन के हिंदी कलेक्शन का रिकॉर्ड तो तोड़ ही चुकी है, लेकिन अब ये मूवी बस आज या कल के कलेक्शन के साथ पुष्पा 2 के हिंदी के लाइफटाइम कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी।

Photo Credit- Instagram
सुकुमार के निर्देशन में बनी 2021 में रिलीज पुष्पा: द राइज ने हिंदी भाषा में लाइफटाइम 104 करोड़ का बिजनेस किया था। सिकंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 84.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है। पुष्पा के लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को खत्म करने के लिए अब बस सलमान खान की मूवी को 16 करोड़ की कमाई और करनी है।