Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sikandar vs Jawan: ‘जवान’ के सामने फीकी पड़ी ‘सिकंदर’ की चमक, 45 करोड़ से रह गई पीछे

    Updated: Mon, 31 Mar 2025 02:02 PM (IST)

    सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर (Sikandar Movie) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। एआर मुरुगदास की निर्देशित मूवी का जबरदस्त क्रेज दर्शकों के बी ...और पढ़ें

    जवान पर भारी नहीं पड़ पाया सिकंदर (Photo Credit- Instagram)
    जवान पर भारी नहीं पड़ पाया सिकंदर (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सलमान खान की सिकंदर का कलेक्शन
    2. जवान को टक्कर नहीं दे पाई सिकंदर
    3. इस वजह से शाह रुख से पीछे रह गए सलमान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की सिकंदर का इंतजार फैंस ने बेसब्री से किया। 30 मार्च को फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इसमें सलमान राजकोट के राजा संजय के किरदार में नजर आए, जिन्हें लोग प्यार से सिकंदर, संजय साहब और कई अन्य नाम से पुकारते हैं। किसी भी फिल्म की सफलता का अंदाजा ओपनिंग डे कलेक्शन से लग जाता है। एआर मुरुगदास की निर्देशित फिल्म बहुत बड़ी ओपनिंग हासिल करने में असफल साबित हुई।

    सिकंदर ने पहले दिन की इतनी कमाई

    सलमान खान (Salman Khan) का नाम उन स्टार्स की लिस्ट में शामिल है, जिनकी फिल्म का पहला शो हाउसफुल जरूर रहता है। फिर चाहे फिल्म की कहानी कैसी भी क्यों न हो। लेकिन इस बार भाईजान ऐसा करने में काफी हद तक सफल नहीं हो पाए। सिकंदर से अच्छा कलेक्शन करने की उम्मीद थी, लेकिन फिल्म ओपनिंग डे पर कई बड़ी रिलीज फिल्मों से पीछे रह गई। 

    सिकंदर ने भारत में पहले दिन महज 30.06 करोड़ का कलेक्शन (Sikandar Day 1 Collection) किया है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म का जबरदस्त बज था, लेकिन ओपनिंग डे पर मूवी को प्रमोशन का कोई खास फायदा नहीं मिला। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान ने कहा था कि उनकी फिल्म कैसी भी हो। फैंस 100 से 200 करोड़ का कलेक्शन तो आसानी से करवा देंगे। अब लग रहा है कि भाईजान के प्रशंसकों को भी फिल्म ज्यादा इंप्रेस नहीं कर पाई।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Chhaava Box Office Collection: क्या 'छावा' का सिंहासन छीनने में कामयाब हुआ 'सिकंदर'? 45वें दिन कुछ ऐसे बदला समीकरण

    जवान से पीछे रही सलमान की सिकंदर

    सलमान का जिक्र होता है, तो शाह रुख और आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स के साथ उनकी फिल्मों की तुलना भी होती है। शाह रुख खान ने साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर राज किया था।

    खबरें और भी

    जवान के पहले दिन का कलेक्शन 75 करोड़
    सिकंदर का पहले दिन का कलेक्शन 30.06 करोड़

    जवान फिल्म ने कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए थे। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, जवान ने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ का कलेक्शन किया था। सिकंदर की रिलीज से पहले लगा कि यह शाह रुख की जवान का रिकॉर्ड तोड़ देगी। खैर, सिकंदर पहले दिन शाह रुख की मूवी से 45 करोड़ पीछे रह गई।

    Photo Credit- IMDB

    सिकंदर किस वजह से जवान से रह गई पीछे?

    जवान फिल्म में शाह रुख खान को डबल रोल में देखा गया। मूवी में दमदार डायलॉग और जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। सलमान की सिकंदर से भी लोग ऐसी उम्मीदें लगाए बैठे थे। राजा संजय राजकोट के किरदार में सलमान का किरदार मजबूत दिखाया गया, लेकिन फिल्म देखते समय लोगों को ऐसा महसूस हुआ कि सलमान के किरदार के लिए कुछ भी करना मुश्किल नहीं है। इस वजह से उनकी हर लड़ाई और राजनीतिक जंग एक तरफा नजर आई। वहीं, जवान में शाह रुख का किरदार बिना पैसों की ताकत भ्रष्टाचार और बड़े लोगों से सीधा टक्कर लेता है।

    इतना ही नहीं, रश्मिका मंदाना के किरदार का जल्द खत्म होना भी लोगों को पसंद नहीं आया। खैर, फिल्म में आखिर तक सलमान की यादों के जरिए उनका जिक्र किया गया। फिलहाल आगामी दिनों में देखना दिलचस्प होगा कि सिकंदर कैसा प्रदर्शन कर पाती है।

    ये भी पढ़ें- Sikandar Worldwide Collection Day 1: सिकंदर ने आते ही बदला गणित, Empuraan के सामने बनाया पहले दिन बड़ा रिकॉर्ड