Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sikandar vs Tiger 3: सिकंदर या टाइगर 3, सलमान की कौन-सी फिल्म ने पांच दिनों के अंदर की ज्यादा बेहतर कमाई?

    Updated: Fri, 04 Apr 2025 09:04 PM (IST)

    बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उनका नाम चुनिंदा एक्टर की लिस्ट में शामिल है जिनकी फिल्मों में अभिनय तारीफ के काबिल ह ...और पढ़ें

    सिकंदर और टाइगर 3 का कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)
    सिकंदर और टाइगर 3 का कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सलमान खान की सिकंदर चर्चा में बनी हुई है
    2. आलोचनाओं के बीच फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है
    3. पांच दिनों में टाइगर 3 या सिकंदर कौन किस पर भारी पड़ा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। भाईजान के फैंस के बीच उनकी फिल्मों का जिक्र अक्सर चलता है। इन दिनों उनकी लेटेस्ट फिल्म सिकंदर सुर्खियों में बनी हुई है। 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद मूवी को सलमान के प्रशंसकों से तारीफ मिली, लेकिन आलोचकों ने इसकी कहानी और एक्टिंग पर सवाल खड़े किए। आइए सिकंदर के पांच दिनों के कलेक्श की तुलना टाइगर 3 से करते हैं।

    सलमान खान की टाइगर 3 (Tiger 3) साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कमाई की तुलना साल 2025 में आई सिकंदर से कर रहे हैं। सवाल खड़ा होता है कि कौन-सी फिल्म कलेक्शन के मोर्चे पर भारी पड़ती है। इसका अंदाजा फिल्म के पहले पांच दिन की कमाई के आंकड़ों से लग जाएगा।

    सिकंदर को कितने करोड़ की मिली ओपनिंग?

    सलमान खान की हालिया रिलीज सिकंदर ने भारत में नेट 26 करोड़ की कमाई की। वहीं, टाइगर 3 ने पहले ही दिन 40.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। सिकंदर फिल्म से करीब 50 करोड़ की ओपनिंग करने का अंदाजा लगाया गया था, लेकिन फिल्म ऐसा करने में सफल साबित नहीं हो पाई। भाईजान अपनी ही फिल्म की कमाई का रिकॉर्ड ओपनिंग डे पर तोड़ नहीं पाए।

    ये भी पढ़ें- Sikandar के ढीले पड़ते ही Chhaava ने मारी लंबी छलांग, 50 दिन पूरे होने से पहले छुआ ये जादुई आंकड़ा

    सिकंदर और टाइगर 3 की कमाई का ग्राफ

    फिल्म के दिन टाइगर 3 का नेट कलेक्शन सिकंदर का नेट कलेक्श
    1 40.75 करोड़ 26 करोड़
    2 61.95 करोड़ 29 करोड़
    3 47.8 करोड़ 19.5 करोड़
    4 22.15 करोड़ 9.75 करोड़
    5 19.25 करोड़ 6 करोड़
    कुल 191.9 करोड़ 90.25 करोड़

    टाइगर 3 और सिकंदर की फिल्म के आंकड़े सैकनिल्क की रिपोर्ट पर आधारित है। ग्रॉस कलेक्शन में थोड़ा अंतर जरूर हो सकता है, लेकिन उपरोक्त आंकड़े नेट कलेक्शन को दिखाते हैं। इससे पता चल गया है कि सलमान खान की सिकंदर फिल्म टाइगर 3 से कमाई के मामले में काफी पीछे चल रही है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि यह मूवी आगामी दिनों में कैसा प्रदर्शन करती है। बड़ा सवाल यह है कि मूवी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद दूसरे पड़ाव तक कब पहुंच पाती है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    सिकंदर की कमाई क्यों कम हुई?

    सलमान खान के सुरक्षा कारणों के चलते सिकंदर का प्रचार बड़े पैमाने पर नहीं किया गया। फिल्म को नकारात्मक रिव्यू मिले, जिसके कारण आम लोग सिनेमाघरों में जाने से पहले विचार में पड़ गए। फैंस का प्यार फिल्म को शुरुआती दिनों में जरूर मिला है, लेकिन तीसरे दिन के बाद फिल्म को दर्शकों की कमी का सामना करना पड़ा।

    ये भी पढें- Sikandar Worldwide Collection Day 5: बिगड़ा 'सिकंदर' का 'मुकद्दर', बॉक्स ऑफिस पर अचानक घटी इतनी कमाई