विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Singham Again Advance Booking Day 1: भूल भुलैया 3 से टकराव के बीच सिंघम अगेन कर पाई इतनी कमाई, फिल्म का हुआ ये हाल

Published: Tue, 29 Oct 2024 03:35 PM (IST)

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम अगेन का आगाज अब से कुछ ही दिनों में होने वाला है। ...और पढ़ें

'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' फिल्में
'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' फिल्में

HighLights

  1. 'सिंघम अगेन' की एडवांस बुकिंग शुरू
  2. कॉप फ्रेंचाइजी में जुड़े कई सितारे
  3. माता सीता की तरह दिखाया गया है करीना का रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Singham Again Advance Booking Day 1: 'सिंघम अगेन' अजय देवगन के करियर की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जो कि अब से कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है। 

लोगों के बीच 'सिंघम अगेन' का क्रेज होने के कई कारण हैं, जिसमें एक कारण इस कॉप फ्रेंचाइजी फिल्म की कहानी को रामायण से जोड़कर दिखाना है। वहीं, एक अन्य कारण यह भी है कि ये मूवी 'भूल भुलैया 3' के साथ रिलीज होगी, जो कि भूतिया कॉन्सेप्ट पर बनी मूवी है। दोनों ही फिल्मों का जॉनर अलग है। ऐसे में टकराव के बीच इनका एडवांस बुकिंग कलेक्शन ओपन हो चुका है।

एडवांस बुकिंग में की इतनी कमाई  

'भूल भुलैया 3' की एडवांस बुकिंग कलेक्शन रविवार को शुरू हुई। जबकि, 'सिंघम अगेन' की प्री-सेल्स बुकिंग सोमवार देर शाम से शुरू हुई है। ऐसे में इस फिल्म के पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिसे देखा ऐसा लग रहा है कि दर्शकों को थिएटर में लाने के लिए इसे काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

'सिंघम अगेन' की बिकी इतनी टिकटें

सैकनिल्क की रिपोर्ट में 'सिंघम अगेन' फिल्म के पहले दिन के एडवांस बुकिंग आंकड़े सामने आ चुके हैं। इस खबर को लिखे जाने तक सिंघम अगेन ने 21 लाख तक की कमाई कर डाली है। फिल्म की 5571 टिकटें बिक चुकी हैं। 

इतने शोज के लिए बिकी टिकटें

भाषा फॉर्मैट ग्रॉस टिकटें बिकी शोज
हिंदी 2D 21.33 लाख 5571 472

'भूल भुलैया 3' को दे पाएगी मात?

बता दें कि 'भूल भुलैया 3' की एडवांस बुकिंग में पहले दिन 18 हजार तक टिकटें बिकी थीं। वहीं, मंगलवार के आंकड़ों को मिलाकर इस मूवी ने रफ्तार पकड़ी है। भूल भुलैया 3 का अब तक का एडवांस बुकिंग कलेक्शन 89 लाख तक हो गया है। ऐसे में यह मूवी 1 करोड़ कमाने से ज्यादा दूर नहीं। वहीं, सिंघम अगेन इस मामले में काफी पीछे है। हालांकि, कमाई की असली लड़ाई 1 नवंबर को फिल्म के रिलीज होने के बाद शुरू होगी।

स्क्रीन्स को लेकर है लड़ाई

दोनों फिल्मों के निर्माता-निर्देशक दीवाली जैसे बड़े मौके को भुनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन काउन्ट की मांग कर रहे हैं। चर्चा है कि नेशनल चेन्स में इन फिल्मों के बीच ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स की लड़ाई है। उधर, 'भूल भुलैया 3' सिंगल स्क्रीन्स पर लीड कर रही है। वहीं, 'सिंघम अगेन' को मल्टीप्लेक्स का फायदा मिला है।  

यह भी पढ़ें: Singham Again पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, फ्लर्ट सीन के अलावा इन 5 बड़े बदलावों के साथ रिलीज होगी फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।