Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Singham Again Collection Day 16: लौट आई 'सिंघम' की घातक दहाड़, तीसरे शनिवार बदला कमाई का पूरा समीकरण

    Updated: Sun, 17 Nov 2024 08:23 AM (IST)

    Singham Again Box Office Collection Day 16 डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की बहुचर्चित फिल्म सिंघम अगेन अब भी सिनेमाघरों में जारी है। रिलीज के ...और पढ़ें

    सिंघम अगेन का शानदार कमबैक (Photo Credit-X)
    सिंघम अगेन का शानदार कमबैक (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. सिंघम अगेन ने फिर की शानदार कमाई
    2. रिलीज के 16 दिन बाद दहाड़ा सिंघम
    3. अब तक इतना करोबार कर चुकी है फिल्म

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Singham Again Day 16 Box Office Collection: दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अजय देवगन (Ajay Devgn) की कॉप स्पेशलिस्ट फिल्म सिंघम अगेन ने वीकेंड पर एक बार फिर से धमाकेदार कमाई कर के दिखाई है। बीते दिनों से फिल्म के कलेक्शन का जो ग्राफ नीचे की तरफ जा रहा था, वो अब तीसरे शनिवार को एक दम से ऊपर चला गया है और आंकड़े देखकर हर कोई हैरान है।

    इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि रिलीज के 16वें दिन सिंघम अगेन ने कितने करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है और कमाई में कितना उछाल आया है। 

    16वें दिन बदला सिंघम अगेन की कमाई का समीकरण

    वीकेंड पर अक्सर देखा जाता है कि फिल्मों की इनकम में बड़ा उछाल देखा जाता है। फिलहाल सिंघम अगेन के मामले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 16वें दिन निर्देशक रोहित शेट्टी की इस मूवी ने करीब 3.25 करोड़ का कारोबार किया है। ये आंकड़े उतने बड़े नहीं लग रहे हैं, लेकिन पिछले दिनों में अजय देवगन की इस फिल्म की कमाई के आधार पर काफी अधिक हैं। 

    ये भी पढ़ें- Singham Again Box Office Day 15: बॉक्स ऑफिस पर छटपटाने लगी है 'सिंघम अगेन', एक महीना भी टिकना होगा मुश्किल?

    शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को सिंघम अगेन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में करीब 50 लाख का इजाफा देखने को मिला है, जो मेकर्स के लिए राहत की सांस के समान है। ऐसा माना जा रहा है कि जिस तरह से सिंघम अगेन ने तीसरे वीकेंड पर वापसी की है, उस लिहाज से तीसरे रविवार को भी इसकी कमाई में जबरदस्त इजाफा नजर आ सकता है। 

    हफ्ते दर हफ्ते सिंघम अगेन का कलेक्शन

    किसी भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन का आंकलन आप उसकी हफ्ते दर हफ्ते की कलेक्शन रिपोर्ट जरिए लगा सकते हैं। गौर करें सिंघम अगेन की वीकली इनकम की तरफ तो वह इस प्रकार है। 

    खबरें और भी

      सप्ताह       कलेक्शन
       वीक 1     186.60 करोड़
       वीक 2      51.95 करोड़
      15वां दिन      2.75 करोड़
      16वां दिन      3.25 करोड़
        टोटल      244.55 करोड़

    250 करोड़ पर सिंघम अगेन की नजर 

    मल्टी स्टारर और बड़े बजट की फिल्म होने के नाते सिंघम अगेन के लिए ये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उतना अधिक प्रभावशाली नहीं माना रहा है। रिलीज के 17वें दिन रविवार पर इस फिल्म की पूरी कोशिश रहेगी कि वह किसी भी हाल ही में 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर ले।

    ये भी पढ़ें- Singham Again Box Office Day 14: नहीं लग रही 'सिंघम अगेन' की नैया पार, गुरुवार को बुरी तरह से गिरी कमाई