यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Singham Again Box Office Day 3: 'बाजीराव सिंघम' के तूफान से थर-थर कांपा बॉक्स ऑफिस, संडे को कमाई में दिखाया दम
एक्शन थ्रिलर सिंघम अगेन (Singham Again Box Office Collection Day 3) का बज महीनों से बना हुआ था। अब दीवाली वीकेंड पर फिल्म की दस्तक हुई और देखते ही देख ...और पढ़ें

HighLights
- सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है सिंघम अगेन
- भूल भुलैया 3 संग 1 नवंबर को रिलीज हुई थी फिल्म
- तीन दिन के अंदर 100 करोड़ के पार पहुंची सिंघम अगेन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामायण के समानांतर चलने वाली सिंघम अगेन (Singham Again) बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है। 2024 की सबसे बड़ी ओपनर में रोहित शेट्टी की यह एक्शन थ्रिलर फिल्म शुमार हो गई है। सिंघम और सिंघम रिटर्न्स से ज्यादा अजय देवगन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है।
एक्शन से भरपूर सिंघम अगेन 1 नवंबर को भूल भुलैया 3 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। क्लैश के बावजूद हॉरर कॉमेडी पर एक्शन भारी पड़ गई। 40 करोड़ के ऊपर खाता खोलने वाली सिंघम अगेन का जलवा रविवार को भी बरकरार रहा है।
सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जैसा कि आपको पता होगा कि सिंघम अगेन ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 43.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और दूसरे दिन यानी शनिवार को कारोबार 42.5 करोड़ था। एक करोड़ कम ही सही, लेकिन इतना बड़ा लॉस नहीं हुआ। अब रविवार के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
यह भी पढ़ें- Singham Again Collection Day 2: 'सिंघम' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर फोड़ा बम, 'भूल भुलैया 3' पर नहीं खाया तरस
Singham Again Poster - Instagram
सिंघम अगेन के साथ छूट जाएगी कमान?
सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, अजय देवगन स्टारर सिंघम अगेन ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रविवार को 32 करोड़ रुपये (खबर लिखे जाने तक) अनुमानित कलेक्शन किया है। यह नंबर और बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, शुरुआती आंकड़े देख लग रहा है कि शायद रविवार को कमाई शुक्रवार और शनिवार से भी कम होगी। बाकी आधिकारिक आंकड़े ही बता सकते हैं कि सिंघम अगेन का रविवार को क्या हुआ।
खबरें और भी
View this post on Instagram
सिंघम अगेन की कहानी और कास्ट
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंघम अगेन की कहानी अवनी (करीना कपूर खान) की किडनैपिंग से शुरू होती है जिसे बचाने के लिए बाजीराव सिंघम (अजय देवगन) डेंजर लंका (अर्जुन कपूर) से भिड़ने के लिए श्रीलंका जाता है और हनुमान (रणवीर सिंह), लक्ष्मण (टाइगर श्रॉफ) और गरुण (अक्षय कुमार) अवनी को बचाने के लिए बाजीराव सिंघम का साथ देते हैं। दीपिका पादुकोण ने लेडी सिंघम का किरदार निभाया है। कहानी का आधार रामायण से जोड़ा गया है।
फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ श्वेता तिवारी, दयानंद शेट्टी भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में सलमान खान का कैमियो है। वह चुलबुल पांडे के रूप में नजर आए हैं।
यह भी पढ़ें- Singham Again Collection Day 1: 'बाजीराव सिंघम' की हाई-वोल्टेज दहाड़, पहले ही दिन कब्जा लिया बॉक्स ऑफिस