यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Singham Again Collection Day 7: 'बाजीराव सिंघम' के दम के आगे सब फेल, 7वें दिन कर डाला बंपर कलेक्शन
Singham Again Box Office Day 7 अजय देवगन (Ajay Devgn) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) मल्टी स्टारर फिल्म सिंघम अगेन ने अपनी शानदार कहानी और धमाकेदार एक ...और पढ़ें

HighLights
- सिंघम अगेन का धमाकेदार कारोबार
- 7वें दिन कमा लिए इतने करोड़
- दीवाली रिलीज में सिंघम अगेन का जलवा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Singham Again Box Office Collection Day 7: दस सालों के लंबे इंतजार के बाद अजय देवगन की कॉप यूनिवर्स सिंघम की तीसरी किस्त यानी सिंघम अगेन को हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। शानदार कहानी और धमाकेदार एक्शन थ्रिलर के तौर पर ये मूवी फैंस की पहली पसंद बन गई है और हर रोज बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार से नोट छाप रही है।
इस बीच निर्देशक रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन की रिलीज के 7वें दिन की कमाई के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि सिंघम अगेन के खाते में कितनी रकम आई है।
सिंघम अगेन की 7वें दिन की कमाई रही इतनी
ओपनिंग वीकेंड में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सिंघम अगेन ने ये बता दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी की धमाकेदार कमाई का सिलसिला वीक डे में भी जारी रहेगा और फिलहाल ऐसा ही कुछ होता हुआ भी नजर आ रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन की इस फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।
ये भी पढ़ें- Singham Again: सफलता के शिखर पर Ajay Devgn की 'सिंघम अगेन', इन 5 कारणों से बनी मस्ट वॉच मूवी
.jpg)
फिल्म की कमाई के ये आंकड़े प्रभावशाली माने जा रहे हैं और आने वाले वीकेंड में भी सिंघम अगेन की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को भी मिल सकता है।
.jpg)
गुरुवार को कमाई को जोड़ दिया जाए तो अब इस फिल्म का टोटल कारोबार 186 करोड़ के पार पहुंच गया है। उम्मीद है कि रविवार तक अजय देवगन की सिंघम अगेन 200 करोड़ के क्लब में एंट्री ले लेगी, जिसके लिए इसे महज 14 करोड़ की और दरकार है।
सिंघम अगेन का कलेक्शन ग्राफ
| दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
| पहला | 43.70 करोड़ |
| दूसरा | 44.50 करोड़ |
| तीसरा | 36.80 करोड़ |
| चौथा | 19.20 करोड़ |
| पांचवा | 16.50 करोड़ |
| छठा | 14.70 करोड़ |
| सातवां | 11 करोड़ |
| कुल | 186.40 करोड़ |
सिंघम फ्रेंचाइजी का बदला इतिहास
सिंघम अगेन अब रोहित शेट्टी की सिंघम फ्रेंचाइजी की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म पहली बन गई है। साल 2011 में इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत हुई थी और उनके नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े इस प्रकार हैं।
खबरें और भी
-
सिंघम (2011) - 100.30 करोड़
-
सिंघम रिटर्न्स (2014) - 140.62 करोड़
-
सिंघम अगेन (2024) - 186.40 करोड़
ये भी पढ़ें- खतरे में हैं Ajay Devgn के खुद के रिकॉर्ड, Singham Again से पहले इन मूवीज से उड़ा चुके हैं गर्दा