Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: विदेशों में छा गया आमिर खान का जादू, जमीन के सितारों ने कमाई से कर दिया मालामाल

    Updated: Sun, 22 Jun 2025 04:33 PM (IST)

    Sitaare Zameen Par Collection Day 2: आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा सितारे जमीन पर ने दूसरे दिन कमाई के मामले में लंबी छलांग मारी। फिल्म का कलेक्शन सिर् ...और पढ़ें

    सितारे जमीन पर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    सितारे जमीन पर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म

    2. सितारे जमीन पर है स्पैनिश मूवी की रीमेक

    3. आर एस प्रसन्ना ने किया है फिल्म का निर्देशन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) एक कॉमेडी स्पोर्ट्स ड्रामा है जिसमें स्पेशली एबल्ड बच्चों की कहानी दिखाई गई है। आर एस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ था। अब जब मूवी सिनेमाघरों में आ गई है तो चलिए आपको बताते हैं कि इसने दुनियाभर में कितना कलेक्शन कर लिया है।

    2007 में रिलीज हुई तारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी पसंद किया गया था। अब 18 साल बाद आमिर खान इसका सीक्वल सितारे जमीन पर लेकर आए हैं। 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने भारत में अच्छा-खासा कलेक्शन किया है। विदेशों में भी कलेक्शन काफी शानदार रहा है।

    सितारे जमीन पर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    सैकनिल्क के मुताबिक, आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर दुनियाभर में पहले दिन 20 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई। दूसरे दिन सितारे जमीन पर ने दुनियाभर में 30 करोड़ रुपये कमाई की है। फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 50 करोड़ रुपये हो गया है।

    यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par से पहले Aamir Khan ने इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर ला दी थी भूचाल, फ्लॉप फिल्म की ओपनिंग भी थी 53 करोड़

     

    दूसरे दिन भारत में बढ़ी कमाई

    बात करें सितारे जमीन पर के डोमेस्टिक कलेक्शन की तो इस फिल्म ने अभी तक 30.9 करोड़ रुपये के करीब बिजनेस किया है। पहले दिन मूवी की ओपनिंग 10.7 करोड़ रुपये से हुई थी, जबकि दूसरे दिन कमाई में 88 प्रतिशत के ऊपर की बढ़ोतरी दर्ज हुई और कलेक्शन रहा 20.2 करोड़ रुपये। अब उम्मीद है कि रविवार को भी आमिर खान की फिल्म के कलेक्शन में और भी इजाफा देखने को मिलेगा।

    क्या है सितारे जमीन पर मूवी की कहानी?

    फिल्म की कहानी गुलशन (आमिर खान) नाम के एक बास्केटबॉल कोच की है जो कुछ बुरी आदतों के चलते एक बड़ी मुसीबत में फंस जाता है और उसे कम्युनिटी सर्विस की सजा मिलती है। इस कम्युनिटी सर्विस के तहत गुलशन को तीन महीने के लिए न्यूरोडाइवर्जेंट (Neurodivergent) एडल्ट की एक बास्केटबॉल टीम को प्रशिक्षित करने का काम सौंपा जाता है। ये ऐसे लोग हैं जो डाउन सिंड्रोम जैसी स्थितियों से जूझ रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par Day 2 Collection: Raid 2 को भी मसलकर आगे निकली सितारे जमीन पर, शनिवार को आया तगड़ा उछाल