यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sky Force Day 5 Collection: मंगल को हो गया दंगल! वीक डे में स्काई फोर्स की ऊंची उड़ान, फुर्र से बढ़ी कमाई
Sky Force Box Office Collection Day 5 फिल्म स्काई फोर्स इस वक्त सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। शानदार ओपनिंग वीकेंड बीतने के बाद व ...और पढ़ें

HighLights
- स्काई फोर्स का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा
- वीक डे में कर डाली शानदार कमाई
- 5 दिनों में स्काई फोर्स का कलेक्शन बेहतरीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sky Force Collection Day 5: सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए नए साल की शुरुआत काफी शानदार रही है। 2025 की उनकी पहली फिल्म स्काई फोर्स इस वक्त सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है। ओपनिंग वीकेंड पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली स्काई फोर्स वीक डे में भी रूकने का नाम नहीं ले रही है।
रिलीज के 5वें दिन एक बार फिर से स्काई फोर्स ने कमाल का कलेक्शन करके दिखाया है। आइए फिल्म की बॉक्स ऑफिस इनकम के लेटेस्ट आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
5वें दिन स्काई फोर्स ने की शानदार कमाई
24 जनवरी को स्काई फोर्स को थिएटर्स में रिलीज किया गया है। पहले दिन से फिल्म ने कमाई के मामले में अपनी दावेदारी पेश की है और वीक डे में भी इसका धमाका जारी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार खबर लिखे जाने तक निर्देशक अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केलवानी की स्काई फोर्स ने 6 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
ये भी पढे़ं- Sky Force: क्या है Akshay Kumar की स्काई फोर्स की सफलता का राज? इन 5 कारणों से बनी मस्ट वॉच मूवी
.jpg)
फोटो क्रेडिट- एक्स
वीक डे में किसी भी फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर कमाई का ये आंकड़ा असरदार माना जा रहा है। मंगलवार के कलेक्शन को जोड़ दिया जाए तो अब फिल्म की टोटल इनकम 86 करोड़ हो गई है। इस आधार पर ये कहा जा सकता है कि जल्द ही ये मूवी 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले लेगी।
स्काई फोर्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ग्राफ
| पहला दिन | 15.30 करोड़ |
| दूसरा दिन | 26.30 करोड़ |
| तीसरा दिन | 31.30 करोड़ |
| चौथा दिन | 8.10 करोड़ |
| पांचवां दिन | 6 करोड़ |
| कुल | 87.3 करोड़ |
100 करोड़ के कल्ब में लेगी एंट्री
जिस तरह से फिलहाल स्काई फोर्स के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का सिलसिला चल रहा है। उस आधार पर आने वाले दिनों में ये मूवी बड़े आराम से 100 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी। हैरान करने वाली बात ये है कि साल 2023 में आई ओह माय गॉड 2 के बाद अक्षय कुमार की ये एकमात्र ऐसी मूवी है, जो 100 करोड़ का कारोबार करेगी। इससे पहले खेल खेल में, सरफिरा, बड़े मियां छोटे मियां और मिशन रानीगंज ऐसा करने से कोसों पीछे रह गई थीं।