Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sky Force Day 1 Collection: बॉक्स ऑफिस पर ऊंची उड़ान या धीमी शुरुआत, जानें ‘स्काई फोर्स’ की कमाई का हाल

    Updated: Fri, 24 Jan 2025 08:22 PM (IST)

    अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म स्काई फोर्स सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पिछले साल उनकी ज्यादातर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कि ...और पढ़ें

    स्काई फोर्स फिल्म ने पहले दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)
    स्काई फोर्स फिल्म ने पहले दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स हुई रिलीज
    2. स्काई फोर्स की पहले दिन की कमाई आई सामने
    3. अक्षय कुमार स्टारर फिल्म की कहानी क्या है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के पॉपुलर अभिनेताओं की लिस्ट में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का नाम जरूर शामिल किया जाता है। एक्शन, कॉमेडी और जरूरी विषयों पर आधारित फिल्मों में उन्होंने शानदार अभिनय किया है। इन दिनों अक्की अपनी फिल्म स्काई फोर्स को लेकर सुर्खियों में हैं। शुक्रवार को फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। फैंस ने कहानी की तारीफ जरूर की है, लेकिन आलोचकों के निशाने से एक्टर की फिल्म बचने में सफल नहीं हो पाई। 

    अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई को लेकर रिलीज से पहले ही अंदाजा लगाने का दौर शुरू हो गया। ओपनिंग डे के बाद वीकेंड पर मूवी के कलेक्शन में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। आइए जानते हैं कि पहले दिन स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाई है या नहीं। 

    स्काई फोर्स का ओपनिंग डे कलेक्शन

    किसी भी फिल्म के लिए पहले दिन की कमाई को महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ओपनिंग डे कलेक्शन से ही अंदाजा लग जाता है कि मूवी कितने करोड़ के क्लब में शामिल होगी। अक्षय कुमार का नाम बॉलीवुड के पॉपुलर सितारों में शामिल किया जाता है, तो उनकी फिल्म से रिकॉर्डतोड़ कमाई की उम्मीद की जाती है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, स्काई फोर्स ने पहले दिन (Sky Force Day 1 Collection) 11.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। ओपनिंग डे पर फिल्म को सही शुरुआत मिली है। वहीं, रिपब्लिक डे पर भी फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। 

    ये भी पढ़ें- Sky Force Twitter Review: 'स्काई फोर्स' से Akshay Kumar रचेंगे इतिहास? फिल्म देख जनता ने सुनाया अपना आखिरी फैसला

    Photo Credit- Instagram

    वीर पहाड़िया ने स्काई फोर्स से किया है डेब्यू

    स्काई फोर्स फिल्म से वीर पहाड़िया ने डेब्यू किया है। यह उनकी पहली फिल्म है और उनके अभिनय की सराहना की जा रही है। इसमें सारा अली खान ने भी अभिनय किया है। फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक, स्काई फोर्स को करीब 160 करोड़ के बजट में बनाया गया है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने निभाई है। 

    खबरें और भी

    क्या है स्काई फोर्स की कहानी?

    अक्षय कुमार स्टारर स्काई फोर्स की कहानी इंडियन एयरफोर्स के एक बहादुर पायलट की है, जो साल 1965 की जंग में लापता हो गए थे। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वह सिपाही अपने साथियों की जान बचाने का काम करता है। 

    Photo Credit- Instagram

    अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा है। अभिनेता की मूवीज के कलेक्शन ने लगातार निराश किया है। अगर स्काई फोर्स कलेक्शन के मामले में अच्छा करती है तो यह लंबे समय के बाद अभिनेता की हिट फिल्म साबित होगी।

    ये भी पढ़ें- Sky Force से पहले ही मालामाल हुए Akshay Kumar, दोगुनी कीमत पर बेचा अपना घर, जानकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका