Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sky Force Day 17 Collection: नई फिल्मों से धीमी नहीं हुई ‘स्काई फोर्स’ की रफ्तार, 17वें दिन छापे इतने नोट

    Updated: Sun, 09 Feb 2025 10:56 PM (IST)

    अक्षय कुमार की फिल्में बीते कुछ साल से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थीं। लेकिन 2025 में पहली ही रिलीज फिल्म से एक्टर बॉक्स ऑफिस के खिलाड़ी बनते नजर आ रह ...और पढ़ें

    अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स की 17वें दिन की कमाई (Photo Credit- Instagram)
    अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स की 17वें दिन की कमाई (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. अक्षय कुमार की स्काई फोर्स चर्चा में बनी हुई है
    2. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है
    3. फिल्म के 17वें दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ चुका है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) लंबे समय के बाद हिट फिल्म का स्वाद चखते नजर आ रहे हैं। साल 2024 में उनकी कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन कमाई के मामले में किसी फिल्म को सफलता हासिल नहीं हुई। हालांकि, 2025 की फिल्म स्काई फोर्स से अक्की ने लोगों को दिल जीतने का काम किया है। 

    अक्षय के अलावा फिल्म में वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) के काम को सराहा गया है। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने 12.5 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला। इसके अगले दिन भी कलेक्शन में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली। पहले सप्ताह में फिल्म ने 86.5 करोड़ की कुल कमाई की। इसके बाद दूसरे सप्ताह कमाई की रफ्तार में थोड़ी गिरावट जरूर देखने को मिली। स्काई फोर्स दूसरे वीक में 19.05 करोड़ ही बॉक्स ऑफिस पर कमाने में सफल हुई। इस बीच फिल्म की कमाई का ग्राफ एक बार फिर आसमान छूता नजर आ रहा है।

    17वें दिन स्काई फोर्स ने किया कमाल

    अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया और सारा अली खान स्टारर मूवी एक बार फिर कमाई के मामले में ऊंची उड़ान भरती नजर आ रही है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, फिल्म ने 1.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। गौर करने की बात है कि तीसरे सप्ताह में प्रवेश करन के बाद स्काई फोर्स की यह अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई है। इससे पहले दिन शनिवार को मूवी ने 1.6 करोड़ का कलेक्शन किया था।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Sky Force Worldwide Collection: अक्षय कुमार के करियर को पंख दे रही 'स्काई फोर्स', 15 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाया इतना पैसा

    100 करोड़ क्लब में शामिल हुई अक्षय की फिल्म

    लंबे इंतजार के बाद अक्षय कुमार की कोई फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 17 दिनों में 109.80 करोड़ की कमाई (Sky Force Day 17 Collection) कर ली है। आगामी दिनों में देखना दिलचस्प होगा कि यह कितने दिनों तक लोगों को सिनेमाघरों में खींचकर लाने में कामयाब रहती है। 

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    नई फिल्मों को टक्कर दे रही है अक्षय की फिल्म

    स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर जुनैद खान की लवयापा और हिमेश रेशमिया की बैडएस रविकुमार को टक्कर देती नजर आ रही है। 17वें दिन अक्षय की मूवी ने लवयापा से ज्यादा कमाई की है। ऐसे में कहा जा सकता है कि सिनेमाघरों में स्काई फोर्स की पकड़ अभी कमजोर नहीं हुई है। इतना ही नहीं, आगामी दिनों में भी इसका कलेक्शन बढ़ सकता है। 

    ये भी पढ़ें- 'अगली बार जोक करके दिखा...', मशहूर कॉमेडियन के साथ Veer Pahariya के फैंस ने की मारपीट, एक्टर ने खड़े किए हाथ