Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sky Force Day 9 Collection: ‘स्काई फोर्स’ ने भरी ऊंची उड़ान! 9वें दिन फिल्म की कमाई में आया उछाल

    Updated: Sat, 01 Feb 2025 09:10 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय से सफलता नहीं मिल रही थी। हालांकि स्काई फोर्स से अभिनेता एक बार फिर दमदार वापसी करत ...और पढ़ें

    स्काई फोर्स फिल्म की 9वें दिन की कमाई (Photo Credit- Jagran)
    स्काई फोर्स फिल्म की 9वें दिन की कमाई (Photo Credit- Jagran)

    HighLights

    1. अक्षय कुमार की स्काई फोर्स को फैंस पसंद कर रहे हैं
    2. बॉक्स ऑपिस पर फिल्म की कमाई में भी उछाल आ रहा है
    3. स्काई फोर्स फिल्म ने 9वें दिन की इतने करोड़ की कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडी और एक्शन जॉनर की फिल्मों के अलावा देशभक्ति से जुड़े विषयों की फिल्मों में भी अक्षय कुमार काम कर चुके हैं। इन दिनों एक्टर की मूवी स्काई फोर्स को फैंस का प्यार मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को 12.25 करोड़ की ओपनिंग मिली। इसके बाद लगातार तीसरे दिन तक अक्की की मूवी की कमाई में उछाल देखने को मिला। लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि लंबे समय के बाद एक्टर हिट फिल्म देने की राह पर चलना शुरू कर चुके हैं। 

    स्काई फोर्स (Sky Force Movie) रियल घटना पर आधारित है। इसमें अक्षय कुमार को विग कमांडर ओम आहूजा के किरदार में देखा गया है। बतौर एक्टर उन्होंने किरदार की जरूरत को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। फिल्म के लिए उनके अभिनय की जितनी तारीफ की जाए, वो कम ही है। इसके अलावा, वीर पहाड़िया के अभिनय की तारीफ की जा रही है। उन्होंने फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर टी. कृष्णा विजया का किरदार निभाया है। वीर ने डेब्यू फिल्म से ही अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है।

    ये भी पढ़ें- Sky Force Day 8 Collection: Akshay Kumar के करियर को पार लगाएगी स्काईफोर्स? 100 करोड़ के कलेक्शन की तरफ फिल्म

    Photo Credit- Instagram

    स्काई फोर्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

    बॉक्स ऑफिस पर स्काई फोर्स ने पहले ही सप्ताह में 86.5 करोड़ की कमाई कर ली। इसके बाद दूसरे सप्ताह में प्रवेश करते ही फिल्म ने 3 करोड़ का कलेक्शन किया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 9वें दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी होना पहले से ही संभावित थी। बता दें कि खबर लिखे जाने तक स्काई फोर्स ने बॉक्स ऑफिस पर 3.81 करोड़ (Sky Force Day 9 Collection) का आंकड़ा पार कर लिया है। आगामी कुछ घंटों में इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। 

    100 करोड़ से कितनी दूर है अक्षय की फिल्म

    बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल होना किसी भी फिल्म के लिए एक उपलब्धि होती है। साल 2025 की यह खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर एक्टर की पहली फिल्म है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 9 दिनों में कुल 93.31 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म 2 से 3 तीन के अंदर 100 करोड़ के आंकड़े को पर कर सकती है। फिलहाल आने वाले दिनों में ही पता चल पाएगा कि यह कमाई के मामले में कोई बड़ा रिकॉर्ड बना पाती है या नहीं। 

    ये भी पढ़ें- Sky Force Day 7 Collection: रॉकेट की रफ्तार से बढ़ा स्काई फोर्स का कलेक्शन, वीक डे पर कमाई में आई तेजी