Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Box Office: कम बजट और बंपर कमाई, बॉक्स ऑफिस पर स्लीपर हिट निकली थीं ये 5 मूवीज

    Updated: Tue, 02 Dec 2025 02:30 PM (GMT+05:30)

    Box Office Most Profitable Movies: किसी भी फिल्म के सफलता के तार उसकी कमर्शियल परफॉर्मेंस से जुड़े होते हैं। आज हम आपको हिंदी सिनेमा की उन 5 मूवीज के ...और पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर अव्वल निकली थीं ये मूवीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    बॉक्स ऑफिस पर अव्वल निकली थीं ये मूवीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बजट से ज्यादा कमाई करने में सफल रही थीं ये फिल्में।

    2. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बना दिया था रिकॉर्ड।

    3. स्लीपर हिट के तौर पर पहचानी जाती हैं ये 5 मूवीज।

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में फिल्म की सफलता का अंदाजा उसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिए लगाया जाता है। कमर्शियल तौर पर अगर कोई फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है तो उसके सामने मूवी के नेगेटिव रिव्यू भी कुछ खास असर नहीं डाल पाते हैं। यूं तो हिंदी सिनेमा के इतिहास में रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है।

    लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की 5 ऐसी मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका बजट बहुत कम था पर उन्होंने अपनी बंपर कमाई से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। आइए जानते हैं कि वे फिल्में कौन सी हैं- 

    कहानी (Kahaani)

    साल 2012 में निर्देशक सुजोय घोष की फिल्म कहानी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। मूवी में अभिनेत्री विद्या बालन ने लीड रोल प्ले किया था। ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कहानी का कुल बजट महज 8 करोड़ था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी परफॉर्मेंस धमाकेदार रही थी। कहानी ने उस वक्त नेट 50 करोड़ से अधिक रहा था और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 78 करोड़ से ज्यादा रहा, जिसके चलते विद्या बालन की ये मूवी स्लीपर हिट बनी। 

    boxoffice (5)

    • बजट-  8 करोड़

    • नेट कलेक्शन- 50 करोड़

    • वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 78 करोड़

    विक्की डोनर (Vicky Donor)

    इस लिस्ट में अगला नाम अभिनेता आयुष्मान खुराना की डेब्यू हिंदी फिल्म विक्की डोनर का शामिल होता है। शूजित सरकार के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में अभिनेत्री यामी गौतम ने भी अहम भूमिका को अदा किया था। विक्की डोनर की लागत 15 करोड़ थी और इसका लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 35.50 करोड़ रहा था, जबकि वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 66 करोड़ के पार रहा। इस आधार पर आयुष्मान की ये फिल्म मोटा मुनाफा कमाने में सफल रही थी।

    खबरें और भी

    boxoffice (3)

    • बजट-  15 करोड़

    • नेट कलेक्शन- 35.50 करोड़

    • वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 66 करोड़

    यह भी पढ़ें- Box Office: संडे को बॉक्स ऑफिस पर 4 फिल्मों में हुआ महायुद्ध, कमाई में विनर निकली ये फिल्म

    लंच बॉक्स (Lunch Box)

    हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित स्लीपर हिट मूवी के बारे में जब भी जिक्र किया जाएगा तो उसमें इरफान खान और निमरत कौर स्टारर फिल्म लंच बॉक्स का नाम जरूर शामिल होगा। 9 करोड़ के बजट में बनी इरफान की इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ और दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा कारोबार कर इतिहास रचा था। 

    boxoffice (1)

    • बजट-  9 करोड़

    • नेट कलेक्शन- 20 करोड़

    • वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 100 करोड़

    सीक्रेट सुपरस्टार (Seceret Superstar)

    आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार को भी स्लीपर हिट कैटेगरी में रखा जाता है। महज 15 करोड़ की लागत में बनने वाली इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 63 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 875 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस अनोखा रिकॉर्ड कायम किया था।

    boxoffice (2)

    • बजट-  15 करोड़

    • नेट कलेक्शन- 63 करोड़

    • वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 875 करोड़

    द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)

    निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने भी स्लीपर हिट की परिभाषा को बदलकर रख दिया था। इस मूवी का कुल बजट 15 करोड़ था। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर द कश्मीर फाइल्स ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए नेट 252 करोड़ का कारोबार किया था और वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा 340 करोड़ से अधिक रहा था। इस तरह से द कश्मीर फाइल्स ने बॉलीवुड की सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली फिल्मों की फेहरिस्त में अपना नाम दर्ज कराया।

    boxoffice (4) 

    • बजट-  15 करोड़

    • नेट कलेक्शन- 252 करोड़

    • वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 340 करोड़

    यह भी पढ़ें- Tere Ishk Mein Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'तेरे इश्क में' फेल हुई या पास? चौथे दिन बदला कमाई का समीकरण