Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Son Of Sardaar 2 Box Office Day 6: दो बड़ी फिल्मों के बीच सन ऑफ सरदार 2 का बना भर्ता, 6 दिन में निकल गई हेकड़ी

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 02:36 PM (IST)

    सैयारा की बॉक्स ऑफिस आंधी से बचने के लिए अजय देवगन ने सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया था। हालांकि उन्हें इसका फायदा नहीं हो रहा है। जस्सी सरदा ...और पढ़ें

    सन ऑफ सरदार 2 को बॉक्स ऑफिस पर मिली हार/ फोटो- Instagram
    सन ऑफ सरदार 2 को बॉक्स ऑफिस पर मिली हार/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. सन ऑफ सरदार 2 का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम
    2. 2 बड़ी फिल्मों के बीच सर्वाइव नहीं कर पाई सन ऑफ सरदार 2
    3. 6 दिन में बॉक्स ऑफिस पर अजय की फिल्म की इतनी कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ये बात को साबित हो चुकी है कि फिल्म भले ही सुपरस्टार की हो या न्यू कमर की, ऑडियंस सिर्फ एक अच्छी कहानी चाहती है। अगर उन्हें वह थिएटर में नहीं मिली, तो सलमान खान हो या अजय देवगन, बड़े-बड़े सितारों को अर्श से फर्श तक गिराने में दर्शक जरा भी समय नहीं गंवाते। कुछ ऐसा ही इस वक्त अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के साथ भी हो रहा है। 

    फिल्म को शुरुआत तो अच्छी मिली, लेकिन एक हफ्ता होने से पहले ही सैयारा और महावतार नरसिम्हा के बीच में ये ऐसी फंसी है की कहीं से भी कमा नहीं पा रही है। मूवी का छठे दिन यानी कि बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा, यहां पर पढ़ें डिटेल्स: 

    सन ऑफ सरदार 2 का बुधवार को निकला दम

    सन ऑफ सरदार 2 पहले वीकेंड सही चली थी, लेकिन वर्किंग डे आते ही मूवी की हालत बहुत ही ज्यादा खस्ता हो गई है। 5वें दिन यानी कि मंगलवार तक तो फिल्म ने  2.75 करोड़ तक कमाया था, लेकिन छठे दिन मूवी की कमाई इतनी ज्यादा गिरी जिसे जानकर सबको 'ओ पाजी कदि हंस वी लिया करो' कहने वाले अजय देवगन के चेहरे से खुद ही मुस्कान गायब हो जाएगी। 

    यह भी पढ़ें- Son Of Sardaar 2 Collection Day 5: हाय तौबा! सैयारा के आगे झुक गए 'सरदार जी', मंगलवार रहा बहुत ही अशुभ

    Photo Credit- Youtube 

    सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को अजय देवगन-मृणाल ठाकुर और रवि किशन स्टारर इस फिल्म के खाते में महज सिंगल डे में 1.64 करोड़ तक आए हैं। इंडिया में फिल्म का नेट कलेक्शन 31.49 करोड़ तक की हुई है। 

    खबरें और भी

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन  42 करोड़ रुपए 
    इंडिया नेट कलेक्शन  31.49 करोड़ रुपए 
    इंडिया ग्रॉस कलेक्शन  35.75 करोड़ रुपए
    ओवरसीज  6.25 करोड़ रुपए 
    बुधवार - 6 डे  1.64 करोड़ रुपए

    सन ऑफ सरदार 2 हुई हिट या फ्लॉप?

    सन ऑफ सरदार 2 का बजट 150 करोड़ के आसपास का बताया जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग इंडिया में चंडीगढ़ के अलावा एडिनबर्ग, लंदन में हुई है। ऐसे में फिल्म पर मेकर्स ने अंधाधुन पैसा लगाया है। हालांकि, कलेक्शन देख लग नहीं रहा है कि अजय देवगन वह 150 करोड़ रिकवर कर पाएंगे।

    Photo Credit- Instagram

    सैयारा और महावतार नरसिम्हा ये दोनों फिल्में इंडिया और विदेशों में दोनों ही जगह कमाई का कोई मौका नहीं दे रही हैं। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ कमाने वाली इस मूवी ने दुनियाभर में भी सिर्फ 42 करोड़ का बिजनेस किया है और फिल्म फ्लॉप हो चुकी है। 

    यह भी पढ़ें- Son Of Sardaar 2 Box Office Day 3: तीसरे दिन 'जस्सी पाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर कर दिया खेल, सिमट गए बड़े कलाकार