Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंडिया में Spider-Man की हुई चांदी, मंडे टेस्ट में 'बमफाड़' कमाई से टॉपर निकली सुपर हीरो फिल्म

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 09:08 AM (IST)

    सुपर हीरो फिल्म स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई का सिलसिला जारी रखे हुए है। ...और पढ़ें

    स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर छाई स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे

    2. पांचवें दिन स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने किया कमाल

    3. भारत में मोटी कमाई कर रही है सुपर हीरो फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड सिनेमा की सुपर हीरो फिल्म स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे की चर्चा इस वक्त हर तरफ हो रही है। विदेशों के अलावा भारत में भी मार्वल स्टूडियोज की इस मूवी को काफी पसंद किया जा रहा है, जिसकी वजह से थिएटर्स में स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे का धमाल देखने को मिल रहा है। 

    भारत में कमाई के मामले में भी टॉम हॉलैंड स्टारर स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने अपनी छाप छोड़ी है और बपंर कलेक्शन करते हुए इतिहास रचा है। आइए जानते हैं कि रिलीज के पांचवें दिन इस हॉलीवुड फिल्म ने कितने करोड़ का कारोबार किया है। 

    मंडे टेस्ट में पास हुई स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे

    हमेशा से देखा गया है कि जब भी मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की कोई भी फिल्म रिलीज होती है तो इंडियन ऑडियंस में उसको लेकर जबरदस्त क्रेज नजर आता है। फिलहाल स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे (Spider-Man Brand New Day) को लेकर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है और यही वजह है कि कमाई के मामले में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ये हॉलीवुड फिल्म अपनी धाक जमाए हुए है। 

    यह भी पढ़ें- Spider-Man Brand New Day ने ओपनिंग वीकेंड में रचा इतिहास, दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म

    spider man

    गौर किया जाए स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे के रिलीज के पांचवें दिन के कलेक्शन के बारे में तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को इस मूवी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 23.80 करोड़ का कारोबार किया है, जो वीक डे की तुलना में रिकॉर्डतोड़ कमाई का आंकड़ा है। 

    खबरें और भी

    spidermanbrand

    इसके साथ ही अब स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे का इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 336 करोड़ के पार पहुंच गया है, जोकि ऐतिहासिक है। इस तरह से टॉम हॉलैंड (Tom Holland) की इस सुपर हीरो फिल्म ने धमाकेदार अंदाज से मंडे टेस्ट को पास कर लिया है और कमर्शियल तौर पर अनोखा कारनामा करके दिखा दिया है। 

    फैंस का फेवरेट बना स्पाइडर-मैन 

    भारतीय सिनेमाघरों में अभी स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे के अलावा साउथ सिनेमा की जन नायकन और बॉलीवुड की धमाल 4 जैसी मूवीज जारी हैं। लेकिन फैंस का फेवरेट फिलहाल स्पाइडर-मैन बना हुआ है। बाकी फिल्मों को किनारा कर भारतीय दर्शक भारी संख्या में स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे को देखने के लिए थिएटर्स में पहुंच रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Spider-Man ने 4 दिन में ही तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड, संडे को 'जन नायकन' और 'धमाल 4' का रहा ये हाल