Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'स्पाइडरमैन- नो वे होम' की दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई, ओपनिंग वीकेंड में 4000 करोड़ के साथ बनी तीसरी सबसे बड़ी फिल्म

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Mon, 20 Dec 2021 04:41 PM (IST)

    दुनियाभर में स्पाइडरमैन- नो वे होम ने बेहतरीन कलेक्शन किया है। अमेरिका में भी फिल्म के बेहतरीन कलेक्शंस करने की रिपोर्ट्स आ रही हैं। फिल्म ने 587 मिलि ...और पढ़ें

    SpiderMan No Way Home Box Office Collection Day 4. Photo- Twitter
    SpiderMan No Way Home Box Office Collection Day 4. Photo- Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की फिल्म स्पाइडरमैन- नो वे होम ने अपनी ताबड़तोड़ कमाई से दुनियाभर में सनसनी मचा दी है। फिल्म ने 500 मिलियन डॉलर से अधिक ग्रॉस कलेक्शन दुनियाभर में किया है, वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी गदर मचाते हुए स्पाइडरमैन नो वे होम ने अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सूर्यवंशी रिलीज के पांचवें दिन 100 करोड़ क्लब में पहुंची थी, जबकि स्पाइडरमैन नो वे होम ने रिलीज के चौथे दिन यह कारनामा कर दिखाया है। गुरुवार 16 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने रविवार को 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया। 

    भारत में अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई स्पाइडरमैन नो वे होम ने 32.67 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग ली थी। हालांकि, शुक्रवार को पुष्पा रिलीज होने के बाद फिल्म के कलेक्शंस गिरे और 20.37 करोड़ ही जमा किये। मगर, वीकेंड के बाकी दिनों में स्पाइडरमैन ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ते हुए शनिवार को 26.10 करोड़ का कलेक्शन किया।

    फिल्म ने महज तीन दिनों में 79.14 करोड़ का नेट कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कर लिया। जबकि ग्रॉस कलेक्शन तीन दिनों में ही 100.84 करोड़ हो गया था। रविवार को स्पाइडरमैन ने एक बार फिर उछाल ली और 29.23 करोड़ का नेट कलेक्शन किया और इसके साथ 4 दिनों (ओपनिंग वीकेंड) का नेट कलेक्शन 108.37 करोड़ हो गया। शुरू के चार दिनों में स्पाइडरमैन की रफ्तार सूर्यवंशी से बेहतर रही है। पैनडेमिक के दौर में स्पाइडरमैन नो वे होम सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गयी है। ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 138.55 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है।  

    ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 500 मिलियन डॉलर से अधिक

    वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने पांच दिन के पहले वीकेंड में 587 मिलियन डॉलर का ग्रॉस कलेक्शन किया है। अगर इस रकम को भारतीय मुद्रा में बदलें तो 4 हजार करोड़ से अधिक बनती है। पैनडेमिक के बाद यह सबसे बड़ा कलेक्शन है। स्पाइडरमैन- नो वे होम सोनी पिक्चर्त एंटरटेनमेंट की सबसे कामयाब फिल्म बन गयी है, वहीं सिनेमा के इतिहास में यह तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है। 

    खबरें और भी

    भारत में सबसे सफल स्पाइडरमैन फिल्म

    नो वे होम भारत में भी सोनी की सबसे सफल फिल्म बन चुकी है। वहीं, स्पाइडरमैन सीरीज की फिल्मों के ग्रॉस कलेक्शंस में पहले पायदान पर पहुंच गयी है। 2019 में आयी स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम ने 102 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जबि 2012 की द अमेजिंग स्पाइडरमैन ने 90.07 करोड़, 2014 की द अमेजिंग स्पाइडरमैन 2 ने 87.50 करोड़ और 2017 में आयी स्पाइडरमैन होम कमिंग ने 75.24 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

    2021 की सबसे कामयाब फिल्म 

    अगर, इस साल रिलीज हुई बाकी हॉलीवुड फिल्मों की कलेक्शंस देखें तो एटरनल्स ने 19.15 करोड़, वेनम 2 ने 12.05 करोड़ (4 दिन का ओपनिंग वीकेंड), शांग-ची एंड द लीजेंट ऑफ द टेन रिंग्स ने 10.61 करोड़, फास्ट एंड फ्यूरियस 9 ने 7.66 करोड़, गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग ने 26.44 करोड़ (पांच दिन का ओपनिंग वीकेंड) का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था।

    आसान नहीं आगे का रास्ता

    पहले हफ्ते में स्पाइडरमैन के सामने पुष्पा जैसी फिल्म की चुनौती है तो दूसरे हफ्ते में द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस और 83 जैसी फिल्मों से जूझना होगा। द मैट्रिक्स 22 दिसम्बर और 83 फिल्म 24 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।