विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Srikanth Box Office Day 11: वीकेंड के बाद फिर लड़खड़ाई 'श्रीकांत' की चाल, सोमवार आते ही बिजनेस पर लगा ग्रहण

Published: Tue, 21 May 2024 08:40 AM (IST)

राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत ने रिलीज के पहले एक खूबसूरत कहानी का दावा किया था। ये फिल्म हैदराबाद स्थित ...और पढ़ें

मंडे टेस्ट ने श्रीकांत को मारा डंक, (X Image)
मंडे टेस्ट ने श्रीकांत को मारा डंक, (X Image)

HighLights

  1. ओपनिंग वीक में बिजनेस ने लगाई छलांग
  2. जब बिजनेस के लिए तरसी श्रीकांत
  3. मंडे टेस्ट ने श्रीकांत को मारा डंक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत के लिए सफर एक बार फिर मुश्किल हो चला है। वीकेंड पर ठीक- ठाक बिजनेस करने के बाद फिल्म मंडे टेस्ट में लड़खड़ा गई। श्रीकांत को रिलीज हुए अब तक 11 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म का बिजनेस रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। रविवार को आगे बढ़ने के बाद अगले ही दिन श्रीकांत फिर पिछड़ गई है।

राजकुमार राव की श्रीकांत अपने ट्रेलर के साथ ही चर्चा में आ गई थी। फिल्म की कहानी ने दर्शकों की दिलचस्पी भी बढ़ा दी थी, लेकिन थिएटर्स में दस्तक के साथ ये उम्मीद पर उतर नहीं पाई।

यह भी पढ़ें- Srikanth Box Office Day 10: वीकेंड पर राजकुमार राव की 'श्रीकांत' की तगड़ी कमाई, इतने करोड़ के पार पहुंचा बिजनेस

ओपनिंग वीक में बिजनेस ने लगाई छलांग

श्रीकांत ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग लगभग 2 करोड़ के साथ की थी। इसके बाद बिजनेस बढ़ा और फिल्म ने दूसरे दिन 4 करोड़ और तीसरे दिन 5 करोड़ के करीब बिजनेस कर लिया। हालांकि, ओपनिंग वीकेंड खत्म होते ही श्रीकांत का बज भी खत्म हो गया। मंडे टेस्ट की मार हर फिल्म को झेलनी पड़ती है, लेकिन श्रीकांत को ये और भी भारी पड़ी।

जब बिजनेस के लिए तरसी श्रीकांत

श्रीकांत का बिजनेस गिरकर पहले सोमवार को सीधा डेढ़ करोड़ के करीब पहुंच गया। इसके बाद लगभग पूरे हफ्ते फिल्म ने एक करोड़ के करीब ही कमाई की। दूसरे वीकेंड कलेक्शन की बात करें, तो श्रीकांत ने एक बार फिर कमाई करने के लिए अपना पूरा दम लगाया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को फिल्म ने 1.50 करोड़ कमाए। वहीं, शनिवार को बिजनेस 2.75 और रविवार को 4 करोड़ रहा।

यह भी पढ़ें- Srikanth: राजकुमार राव की 'श्रीकांत' बनाने में लगे 5 साल, दिल छू लेगी फिल्म की हीरोइक कहानी

मंडे टेस्ट ने मारा डंक

श्रीकांत के अब लेटेस्ट यानी मंडे टेस्ट के कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म का हाल बुरा रहा। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रविवार को चार करोड़ कमाने वाली श्रीकांत ने सोमवार को महज 1.50 करोड़ कमाए। इसके साथ ही राजकुमार राव की इस फिल्म ने रिलीज के 11 दिनों में देशभर में 27.60 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।