Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 2 Fastest 200 Cr Film: क्या रॉकी भाई, क्या तारा सिंह! 'स्त्री' के सामने सबने खड़े किये हाथ

    Updated: Mon, 19 Aug 2024 06:50 PM (IST)

    राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म थिएटर्स में धुआंधार रफ्तार से चल रही है। मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की मूवी ने कमाई के कई पुराने रिकॉ ...और पढ़ें

    स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट। फोटो- इंस्टाग्राम
    स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट। फोटो- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कारोबार कर रही है
    2. फिल्म ने रिलीज के चार दिनों में 200 करोड़ जमा कर लिये
    3. राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की सबसे बड़ी कामयाबी है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2018 में आई स्त्री फिल्म का एक वाक्य काफी लोकप्रिय हुआ था और आज भी मीम्स में इस्तेमाल किया जाता है। इस वाक्य को पंकज त्रिपाठी का किरदार बोलता है- वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है। छह साल बाद अब ये वाक्य स्त्री 2 के कलेक्शंस को देखते हुए एक बार फिर यादों में ताजा हो चला है।

    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड-दर-रिकॉर्ड बनाते हुए आगे बढ़ रही और अब 2024 की सबसे तेज 200 करोड़ जमा करने वाली फिल्म बन चुकी है। इस क्रम में इस मिड-साइज फिल्म ने केजीएफ 2, गदर 2 और बाहुबली 2 जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा है। 

    2024 की पहली 200 करोड़ी फिल्म

    इस साल कहने को तो ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, अजय देवगन जैसे सितारों की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं, मगर ऐसी सफलता किसी को नहीं मिली। तेलुगु फिल्म कल्कि 2898 एडी ने जरूर हिंदी बॉक्स ऑफिस पर दम दिखाते हुए 200 करोड़ क्लब में दाखिला लिया था, मगर स्पीड के मामले में वो भी स्त्री 2 से कोसों दूर है।

    यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Day 4: 'स्त्री' छीन सकती है Kalki 2898 AD का 'सिंहासन', रविवार को मूवी ने मचाया गदर

    इस लिहाज से स्त्री 2 इस साल की पहली हिंदी फिल्म है, जिसने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली हो। ऋतिक रोशन की फाइटर कुछ लाख से इस क्लब में एंट्री लेने से चूक गई थी। बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट के अनुसार, फाइटर ने 199.45 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।

    खबरें और भी

    पेड प्रीव्यूज ने दी सॉलिड शुरुआत

    15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई स्त्री 2 ने ओपनिंग के साथ संकेत दे दिये थे कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सूनामी लाने वाली है। हालांकि, इसकी उम्मीद ट्रेड जानकार रिलीज से पहले ही जताने लगे थे, मगर इतना बड़ी ओपनिंग लेगी और यह रफ्तार पकड़ेगी, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सका था।

    पहली फिल्म की गुडविल और फिल्म के ट्रेलर ने स्त्री 2 को लेकर दर्शकों के जहन में ऐसी उत्सुकता पैदा की कि वो 14 अगस्त की रात पेड-प्रीव्यूज के दौरान ही थिएटर्स पर टूट पड़े और फिल्म ने 9.40 करोड़ का कलेक्शन पेड-प्रीव्यूज से कर लिया। निर्माताओं की यह रणनीति काम आई। 

    पेड-प्रीव्यूज के बाद माउथ पब्लिसिटी और पॉजिटिव रिव्यूज ने स्त्री 2 को जैसे पंख लगा दिये। अगले दिन 15 अगस्त की सरकारी छुट्टी में फिल्म जब देशभर के सिनेमाघरों में उतरी तो टिकट विंडो पर कतार लग गई और बॉक्स ऑफिस हवा में उड़ने लगा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

    चार दिनों के ओपनिंग वीकेंड में सूनामी

    गुरुवार को रिलीज होने के कारण फिल्म को चार दिन लम्बा ओपनिंग वीकेंड मिला। सोमवार को निर्माताओं ने जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस जारी किये, उनके मुताबिक स्त्री 2 ने वर्ल्डवाइड 283 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया है, जिसमें से 43 करोड़ सिर्फ ओवरसीज से आये हैं। 

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ओपनिंग वीकेंड में नेट कलेक्शन 204 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ने रिलीज के चार दिनों में रविवार को 200 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री ले ली। इस क्लब में ज्यादातर फिल्में बड़े सितारों और बजट वाली हैं। स्त्री 2 ने जिन फिल्मों को पीछे छोड़ा है, वो हैं-

    यह भी पढ़ें: Khel Khel Mein Vs Vedaa Box Office: अक्षय-जॉन में से किस सुपरस्टार की फिल्म का पहले वीकेंड पलड़ा रहा भारी?

    फिल्म 200 करोड़ में लगे दिन स्टार कास्ट
    गदर 2 5 सनी देओल
    केजीएफ चैप्टर 2 5 यश, संजय दत्त

    बाहुबली 2

    6 प्रभास, राणा दग्गूबटी

    टाइगर 3

    6 सलमान खान, कटरीना कैफ, इमरान हाशमी

    संजू 

    रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर

    टाइगर जिंदा है

    7 सलमान खान, कटरीना कैफ

    वॉर

    7 ऋतिक रोशन, वाणी कपूर

    (बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बॉलीवुड हंगामा से लिये गये हैं)

    स्त्री 2 से आगे अब बस 2 फिल्में हैं- जवान और एनिमल। जवान और एनिमल को 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने में 3 दिन लगे थे। स्त्री ने इस मामले में पठान की बराबरी कर ली है, जिसे 200 करोड़ क्लब तक पहुंचने में चार दिन ही लगे थे। 

    रक्षा बंधन पर आएगा उछाल

    सोमवार को रक्षा बंधन की छुट्टी होने के कारण स्त्री 2 के कलेक्शंस में जोरदार उछाल आने की सम्भावना है। फिल्म जल्द ही कुछ और रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। स्त्री 2 का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म की मूल स्टार कास्ट के अलावा इस बार वरुण धवन और अक्षय कुमार के कैमियोज ने भी इसे लोकप्रिय बनाने में मदद की है।