Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 2 Box Office: 'ओह स्त्री तुस्सी ग्रेट हो,' हॉरर कॉमेडी की कमाई के बवंडर में उड़ गए सब

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 12:30 PM (GMT+05:30)

    Stree 2 Box Office Collection Day 1 निर्माता दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। पहले ही दिन कमाई के मामले म ...और पढ़ें

    स्त्री 2 के आगे सब फेल (Photo Credit-X)
    स्त्री 2 के आगे सब फेल (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर आई स्त्री 2 की सुनामी
    2. पहले ही दिन कर डाली रिकॉर्डतोड़ कमाई
    3. हॉरर कॉमेडी ने कलेक्शन में रचा इतिहास

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्त्री 2 (Stree 2) फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर काटा दिया है। ओपनिंग डे पर 50 करोड़ से ज्यादा की रिकॉर्डतोड़ कमाइ कर के श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस मूवी ने एनिमल और पठान जैसे बड़ी मूवीज के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर डाला है। 

    स्त्री 2 के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर जो अनुमान लगाए जा रहे थे वो सभी धरे-धरे रहे गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 (Stree 2 Box Office Report) ने अपनी बंपर ओपनिंग के दम पर किन-किन फिल्मों के रिकॉर्ड को धराशायी कर दिया है। 

    स्त्री 2 की आंधी में उड़ गए अच्छे-अच्छे

    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने स्त्री के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट शेयर की है। तरण के अनुसार स्त्री ने 14 अगस्त को प्री शो में 9.40 करोड़ और 15 अगस्त को 55.40 करोड़ का धमाकेदार कारोबार किया है। इस हिसाब से रिलीज के पहले दिन फिल्म का नेट कलेक्शन 64.80 करोड़ रहा है। 

    ये भी पढ़ें- कोई नहीं करना चाहता था Shraddha Kapoor के साथ काम, Stree 2 एक्ट्रेस का स्ट्रगल पर छलका दर्द

    इस धमाकेदार एंट्री के साथ स्त्री 2 ने कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। जिनकी लिस्ट इस प्रकार है- 

        फिल्म    ओपनिंग डे कलेक्शन
        स्त्री 2     64.80 करोड़
        पठान      55 करोड़
        एनिमल      54.75 करोड़
        केजीएफ 2      53.95 करोड़
          वॉर      51.60 करोड़
         ठग्स ऑफ हिंदुस्तान      50.75 करोड़

    इस तरह से स्त्री 2 ने पहले ही दिन शानदार शुरुआत हासिल कर इतिहास रच दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी निर्माता दिनेश विजान की इस मूवी की कमाई का आंकड़ा और अधिक बढ़ने वाला है। 

    खबरें और भी

    100 करोड़ पर स्त्री 2 की नजर

    15 अगस्त की छुट्टी का स्त्री 2 ने भरपूर फायदा उठाया है। लेकिन फिल्म की असली परीक्षा 16 अगस्त को नॉन हॉलिडे पर होगी। स्त्री 2 की कोशिश रहेगी कि वह शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े को छू ले। 

    ये भी पढ़ें- Box Office: 'स्त्री 2' से लेकर 'तंगलान' तक, छुट्टी के दिन बॉक्स ऑफिस पर गरजीं 6 फिल्में, ओपनिंग रही शानदार