Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 2 Box Office: 'स्त्री' ने बॉक्स ऑफिस पर फिर से लिया यूटर्न, कमाई में आया सौ फीसदी उछाल

    Updated: Sun, 01 Sep 2024 10:26 PM (IST)

    Stree 2 Day 18 Box Office Collection फिल्म स्त्री 2 हॉरर कॉमेडी के तौर पर दर्शकों की पहली पसंद बन गई है। कमाई के मामले में एक बार फिर से श्रद्धा कपूर ...और पढ़ें

    स्त्री 2 ने कमाई में फिर किया कमाल (Photo Credit-X)
    स्त्री 2 ने कमाई में फिर किया कमाल (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. स्त्री 2 ने फिर कमाई से सबको चौंकाया
    2. 18वें दिन हॉरर कॉमेडी मूवी के कलेक्शन गजब
    3. तीसरे रविवार कमाई में आया शानदार उछाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Stree 2 Box Office Collection Day 18: निर्देशक अमर कौशिक की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 सिनेमाघरों में जमकर धूम मचा रही है। रिलीज के तीसरे सप्ताह में एंट्री लेने की कगार पर खड़ी श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की कमाई की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। 

    वीकेंड पर एक बार फिर से स्त्री 2 के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के 18वें दिन स्त्री 2 ने कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है। 

    तीसरे रविवार को स्त्री 2 ने पकड़ी रफ्तार

    नॉन हॉलिडे में बेशक स्त्री 2 की कमाई सिंगल डिजिट में पहुंच गई थी। लेकिन वीकेंड पर एक बार फिर से हॉरर कॉमेडी की इनकम डबल डिजिट में लौट आई है। रिलीज के 18वें दिन एक बार फिर से स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन में मामले में शानदार यूटर्न लिया है। 

    ये भी पढ़ें- Stree 2 Box Office : बढ़ेगी आने वाली फिल्मों की मुसीबत, दो हफ्ते बाद भी अपनी गद्दी से हटने को तैयार नहीं स्त्री

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार तीसरे रविवार को स्त्री 2 ने 22 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म की कमाई का ये आंकड़ा हैरान करने वाला है। इसके साथ ही राजकुमार राव के फिल्म की कुल इनकम में काफी इजाफा भी देखने को मिला है। 18वें दिन के कलेक्शन का जोड़ दिया जाए तो अब स्त्री 2 की नेट कमाई 502 करोड़ से ऊपर जा चुकी है। 

    इस साल की सबसे सफल फिल्म बनने के साथ स्त्री 2 ने कमाई के मामले में शानदार रिकॉर्ड बना दिए हैं। इसके अलावा इस मूवी ने बॉलीवुड और साउथ की कई मूवीज को पीछे छोड़ दिया है। 

    इन मूवीज के क्लब में शामिल हुई स्त्री 2

    बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का कारोबार करने के साथ ही स्त्री 2 ने इतिहास रच दिया है। कलेक्शन में इस खास उपलब्धि हासिल करने के संग ही स्त्री 2 ने जवान, पठान, गदर 2 और एनिमल जैसी हिंदी मूवीज की सूची में शामिल हो गई है।  

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 'पैदा नहीं हुए तो क्या हुआ, बन तो सकते हैं Maalik', 'स्त्री 2' के 'बिक्की' अब रौबदार अंदाज में मचाएंगे भौकाल